जयपुर

आमेर नटाटा हादसा: ‘ओमप्रकाश की चीखें अब भी कानों में गूंज रहीं’, डंपर हटाती पुलिस पर भड़का गुस्सा, झुलसे सोहन की हालत नाजुक

जयपुर में आमेर के नटाटा में डंपर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। अस्पताल में भर्ती सोहन सैनी की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश सैनी की चीखें अब भी कानों में गूंज रहीं हैं।
2 min read
Sep 27, 2025
Jaipur Amer Natata tragedy
Jaipur Amer Natata tragedy

जयपुर: आमेर के नटाटा में पत्थरों से भरे डंपर की चपेट में आकर करंट से झुलसे शंकर सैनी और ओमप्रकाश सैनी के शवों का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अंत्येष्टि में शामिल हुए।


वहीं, शुक्रवार को घटना स्थल पर खड़े यमदूत बने डंपर को हटाने पुलिस पहुंची तो लोगों में आक्रोश नजर आया। पुलिस ने डंपर में भरे पत्थरों को खाली करवाया और क्रेन से उसे हटाया। डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया था, जिसकी तलाश की जा रही है। गमगीन परिजनों ने अंत्येष्टि के बाद मामला दर्ज कराने के लिए कहा है।


गौरतलब है कि हादसे के बाद लोगों ने शंकर सैनी का शव दिल्ली रोड पर कुंडा के पास रखकर जाम लगा दिया था। गुरुवार देर रात डेढ़ बजे समझाइश पर लोगों ने जाम हटाया था। एसएमएस अस्पताल में भर्ती सोहन सैनी की हालत भी गंभीर है। अमन सैनी ने बताया कि शंकर सैनी आमेर में सŽजी का ठेला लगाता था और ओमप्रकाश सैनी कुंडा में फलों का ठेला लगाता था।


ओमप्रकाश की चीखें अब भी कानों में गूंज रहीं


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में पैर फंसने से डंपर के पास फंसे ओमप्रकाश की चीख अब भी कानों में गूंज रही है। उसने करंट के कारण आंखों के सामने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। एक तरफ बचाने की गुहार भी लगाता रहा और दूसरी तरफ अंत समय में दूसरों की जान की भी परवाह करता रहा। किसी और को करंट नहीं लगे, इसलिए किसी को अपने नजदीक नहीं आने दिया।


नारदपुरा की तरफ निकलने लगे डंपर-ट्रक


हादसे के बाद डंपर और ट्रक शुक्रवार को नहीं निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर और ट्रक चालकों ने नटाटा की बजाय रास्ता नारदपुरा की तरफ बदल लिया। इंद्रजीत ने बताया कि अब नटाटा जैसा हादसा नारदपुरा रोड पर होने की आशंका बढ़ गई। लंबा च€क्कर लगाकर आने की बजाय डंपर और ट्रक चालक छोटे रास्तों से निकलते हैं, जिससे हादसे होते रहते हैं।

Updated on:
27 Sept 2025 09:27 am
Published on:
27 Sept 2025 09:27 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत