जयपुर

Jaipur: ऐप बेस्ड कैब चालकों की आज हड़ताल, ट्रांसपोर्ट ब्रेकडाउन से लोग परेशान

Jaipur Cab Strike: जयपुर शहर में ऐप बेस्ड कैब चालक शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। इससे शहरवासियों की आवाजाही प्रभावित होना तय है।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
ऐप बेस्ड कैब चालकों की हड़ताल से लोग परेशान, फोटो मेटा एआइ

Jaipur Cab Strike: जयपुर शहर में ऐप बेस्ड कैब चालक शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। इससे शहरवासियों की आवाजाही प्रभावित होना तय है। अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर शहर में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े करीब एक लाख वाहन चालकों ने आज हड़ताल की घोषणा की। जिससे शहर में ट्रांसपोर्ट ब्रेकडाउन की स्थिति सुबह से नजर आई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime: फर्जी FMGE सर्टिफिकेट गिरोह का पर्दाफाश; सरगना सहित 2 डॉक्टर अरेस्ट, 73 संदिग्ध रडार पर

दिल्ली में आज प्रदर्शन

दरअसल, न्यूनतम किराया 25 रुपए प्रति किमी तय करने, कंपनियों की ओर से 50 फीसदी तक की छूट व्यवस्था को बंद करने और निजी बाइक और कारों के व्यावसायिक उपयोग को छूट देने के मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को धरना देंगे। जयपुर से देर रात बड़ी संख्या में कैब चालक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

ये हैं प्रमुख मांग

राजस्थान गिग एंड ऐप बेस्ड वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आशीष सिंह और महासचिव कृष्ण कुमार चौधरी ने बताया कि न्यूनतम किराया 25 रुपए प्रति किमी तय किया जाए। मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन-2025 भी वाहन चालकों के हितों पर कुठाराघात कर रहा है। पेशेवर ड्राइवर की रोजी-रोटी पर सीधा हमला है।

ये सबसे ज्यादा प्रभावित

  • ऑफिस जाने वाले कर्मचारी
  • एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्री
  • अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके परिजन
  • छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी

इन इलाकों में सर्वाधिक असर

ऐप बेस्ड कैब चालकों की हड़ताल का सर्वाधिक असर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर दिखाई दिया। कैब चालकों की हड़ताल से यात्रियों का आन-जाना मुश्किल भरा रहा।

ये दिक्कत होना तय

  • कैब और बाइक टैक्सी नहीं मिलने से किराया बढ़ सकता है
  • ऑटो और ई-रिक्शा पर दबाव बढ़ेगा
  • निजी वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम
  • देर रात और आपात स्थिति में आवागमन मुश्किल

ये भी पढ़ें

जयपुर की ‘लेडी सिंघम’ कविता शर्मा फिर सुर्खियों में; 10,000 का चालान काटने पर वकीलों का हंगामा

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर