Jaipur Literature Festival 2025: फेस्टिवल में किताब 'हाइम्स ऑफ मेधिनी' पुस्तक का विमोचन किया गया।
जयपुर। लोक कथाएं हमें धरती से जोड़ती है। यह कहना है ग्राफिक उपन्यासकार और कलाकार अभिषेक सिंह का। फेस्टिवल में गुरुवार को उनकी किताब 'हाइम्स ऑफ मेधिनी' पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक में उन्होंने हाथियों पर लिखी है। वे कहते है कि यह किताब हाथियों पर समर्पित है। मेरी हाथियों के साथ जुड़ने की शुरुआत जयपुर में ही हुई है।
इस दौरान जयपुर के कलाकार विनीता शर्मा व अजय शर्मा को ओजस कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पारंपरिक कलाओं प्रति उनके समर्पण के लिए दिया गया। सम्मान मिलने के बाद अजय ने कहा कि यह सम्मान जयपुर की कला को आगे बढ़ाने का काम करेगा।
सेंशन में गोंड कलाकार राम सिंह उर्वेती की 'किताब अनॉदर मास्टर' पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कलाकार रामसिंह ने फेस्टिवल के दरबार हॉल की एक पेंटिंग भी प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में लोगों को गोंड कला के निर्माण को करीब से देखने का मौका मिलेगा।