जयपुर

खुशखबरी: राजधानी जयपुर का ये पहला चौराहा हो जाएगा सिग्नल फ्री, इस दिन से शुरू हो जाएगी आवाजाही

B2 bypass Circle: राजधानी जयपुर का पहला चौराहा जल्द ट्रैफिक सिग्नल फ्री होने जा रहा है। जेडीए अधिकारियों की मानें तो इस दिन से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।
less than 1 minute read
• •
Jul 13, 2024
Feature image

जयपुर। बस! कुछ दिन और इंतजार कीजिए…उसके बाद बी टू बाइपास चौराहे से गुजरते वक्त आपको रुकना नहीं पड़ेगा। यहां बने चौराहे के दोनों ओर की क्लोवर लीफ की आने वाले कुछ दिन में तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। इनका काम अंतिम चरण में चल रहा है। जेडीए अधिकारियों की मानें तो 20 जुलाई से वाहनों की आवाजाही शुरू कर देंगे। क्लोवर लीफ का काम पूरा हो चुका है और डामर किए जाने का काम चल रहा है।

पहले दो चरण में शुरू हुआ यातायात

-15 मार्च को अंडरपास किया गया था चालू
-30 मई को अंडरपास की छत को सही कर टोंक रोड पर आवाजाही शुरू की गई

इन फैक्ट्स को जानिए

-155 करोड़ की लागत से जयपुर में क्लोअर लीफ, अंडरपास व अन्य निर्माण हुए हैं
-10 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी प्रति माह वाहनों के न रुकने से
-1.5 लाख वाहन प्रतिदिन यहां से गुजरने का है अनुमान

Updated on:
13 Jul 2024 09:41 am
Published on:
13 Jul 2024 09:41 am
Also Read
View All
‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा

Rajasthan Politics: ‘चापलूसी न मेरे खून में, ना ही कभी करूंगा’,  पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का नया ‘सियासी बम’! कांग्रेस में फिर हड़कंप

Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले एक्शन में कांग्रेस, निकाय चुनाव के बागियों पर होगी कार्रवाई; मिली थी 100 से ज्यादा शिकायतें