जयपुर बम ब्लास्ट के चार गवाहों ने दिए बयान

• •
Updated: 11 Dec 2015, 8:26 PM IST
Feature image
जयपुर बम ब्लास्ट मामलों की विशेष अदालत में शुक्रवार को चार गवाहों के बयान दर्ज हुए। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट में बम विस्फोट के लिए काम ली गई साइकिल और अन्य सामान भी पेश किया।


शुक्रवार को न्यायाधीश रीटा तेजपाल की अदालत में सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉ. आर. के. पूनिया के कोतवाली थाने में बम ब्लास्ट से जुड़े प्रकरण संख्या एक और तीन में तथा डॉ. नंदलाल दिसानिया के प्रकरण संख्या एक में बयान दर्ज किए गए। वहीं प्रकरण संख्या तीन में फिरोज मोहम्मद के बयान दर्ज हुए।


फिरोज बम ब्लास्ट के बाद हुए नक्शा मुआयने का गवाह है। वहीं शनिवार को कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। गौरतलब है कि जयपुर बम ब्लास्ट मामलों की प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को निरंतर सुनवाई हो रही है। अब तक मामले से जुड़े करीब 260 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके है। वहीं पिछले तीन माह में करीब दो दर्जन गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके है।
Published on: