प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में जोजो और जॉनी नामक पपेट्स के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
राजस्थान की धरती कला और संस्कृति के लिए विश्वभर में जानी जाती है। राजधानी जयपुर के निवासी राहुल मिश्रा ने कला के क्षेत्र में प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। वेंट्रिलोक्विस्ट (बोलती कठपुतली) कला में माहिर कलाकार राहुल मिश्रा हाल ही में वृंदावन के प्रमुख संत प्रेमानंदजी महाराज के आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी कला के माध्यम से वहां मौजूद लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
गौरतलब है कि प्रेमानंदजी महाराज के आश्रम में जोजो और जॉनी नामक पपेट्स के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल मिश्रा ने अपनी कला से महाराज से संवाद किया और सबको खूब हंसाया। अब उनकी कला की खूब सराहना हो रही है।
राहुल मिश्रा देशभर में एक वेंट्रिलोक्विस्ट के रूप में पहचान बना चुके हैं। बता दें कि वेंट्रिलोक्विस्ट (पेट बोला) एक ऐसी कला है, जिसके अन्दर कलाकार कठपूतलियों का अपने इशारे पर नचाता है और अपनी आवाज को इस तरह से बदल देता है कि ऐसा लगता है कि आवाज कहीं और से आ रही है। इस कला को 'बोलती कठपुतली' कला भी कहा जाता है।