जयपुर

जयपुर में गाय के पास लटकाया मृत बछड़े का सिर, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

जयपुर में सोडाला स्थित अशोकपुरा गली नंबर तीन में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गाय के पास बछड़े का कटा हुआ सिर लटका दिखाई दिया।

2 min read
Feb 10, 2026
गाय के पास लटका दिया था बछड़े का सिर। फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। सोडाला स्थित अशोकपुरा गली नंबर तीन में सोमवार दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गाय के पास बछड़े का कटा हुआ सिर लटका दिखाई दिया। शुरुआती तौर पर मामला सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की अफवाहों से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना किसी साजिश या आपराधिक कृत्य से जुड़ी नहीं, बल्कि मान्यताओं और अंधविश्वास का नतीजा थी।

ये भी पढ़ें

कोटा बिल्डिंग हादसा : बेटे की चिता के सामने टूट गए पिता, समाज को झकझोर गई अरारन्य की मौत

बीमार होकर मर गया था गाय का बछड़ा

श्याम नगर थानाधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार दोपहर अशोकपुरा निवासी शैलेश नाम के व्यक्ति ने सूचना दी, जिसमें कहा गया कि चौराहे पर एक गाय के बछड़े का सिर काटकर लटका दिया है। घटना चौराहे की न होकर स्थानीय निवासी सीताराम शर्मा उर्फ बंटी के घर के बाहर की थी। पुलिस के पहुंचने तक सिर को हटा लिया गया था। जांच में सामने आया कि सीताराम की घर के बाहर बंधी गाय का बछड़ा शनिवार रात को बीमार होकर मर गया था।

बछड़े को न देखकर तड़प रही थी गाय

पूछताछ में सीताराम ने बताया कि रविवार सुबह निगम कर्मियों को सूचना देकर और ऑनलाइन भुगतान कर निगम वाहन के माध्यम से मृत बछड़े को हिंगोनिया गोशाला भिजवाया था। बछड़े की मौत के बाद गाय ने दूध देना बंद कर दिया और बछड़े को न देखकर गाय तड़प रही थी।

पुरानी मान्यता के चलते लटकाया मृत बछड़े का सिर

परिजन व अन्य कुछ लोगों ने लोक-मान्यता के चलते बताया कि मृत बछड़े का सिर लाकर गाय के पास लटकाने से गाय परेशान नहीं होगी और दूध भी दे देगी। इस पर रविवार रात को बछड़ा ले जाने वाले निगम कर्मियों से बात करके मिट्टी में दबाए गए बछड़े का सिर लाया गया और गाय के पास लटका दिया गया था।

जिन्होंने झूठी अफवाह फैलाई, उनकी तलाश में जुटी पुलिस

थानाधिकारी ने बताया कि जांच में इसकी पुष्टि भी हुई है। इस संबंध में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही मामला दर्ज करवाया गया है। हालांकि जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए वीडियो बनाकर झूठी अफवाह फैलाई है, तकनीकी टीम उनकी तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

उदयपुर में दर्दनाक हादसा; ट्रेलर ने महिला पर्यटक को कुचला, मौके पर ही मौत, बिखरे मांस के टुकड़े

Published on:
10 Feb 2026 03:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर