जयपुर

जयपुर के चौमूं में फार्म पोंड में मिले मां और 2 बेटियों के शव, हादसा या खुदकुशी? जांच में जुटी पुलिस

जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के खेजरोली नगरपालिका अंतर्गत लेसवा के मेहता की ढाणी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक फार्म पोंड में महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिले।
2 min read
Jun 30, 2026
Jaipur Chomu suicide case
फार्म पॉन्ड के पास मौजूद ग्रामीण व परिजन। फोटो: पत्रिका

जयपुर। जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के खेजरोली नगरपालिका अंतर्गत लेसवा के मेहता की ढाणी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक फार्म पोंड में महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना वह खेजरोली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को पोंड से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोविंदगढ़ थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से महिला और दोनों बच्चों को पोंड से बाहर निकाला गया तथा एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पूजा यादव निवासी मेहता की ढाणी फुटयाला ग्राम पंचायत तथा उनके दो बच्ची चित्राशी और हर्षिता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसा या खुदकुशी? जांच में जुटी पुलिस

एक साथ तीन शव मिलने से ​पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों के बीच यही चर्चा है कि यह खुदकुशी है या हादसा? फिलहाल, पुलिस अधिकारियों ने भी इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है क्या है हादसा है या फिर महिला ने अपनी मासूम बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी।

जोधपुर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले

इधर, जोधपुर में भी एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिलने का मामला सामने आया है। खेत में पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र का है। जहां पर मंगलवार सुबह एक खेत पर एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव संदिग्ध परिस्थितियों मिले। मृतकों की पहचान किसान गेनाराम (35), पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13), बेटा किशन (11) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में ये सामूहिक ​खुदकुशी माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
30 Jun 2026 12:14 pm
Published on:
30 Jun 2026 10:28 am