जयपुर

Jaipur Clash: पथराव में फंस गईं थीं वनस्थली विद्यापीठ की 20-25 लड़कियां, भीड़ को बस की ओर बढ़ते देख चालक ने ऐसे बचाई जान

Jaipur Communal Tension: जयपुर की दिल्ली रोड पर दो पक्षों ( Communal Violence in Jaipur ) में हुए जमकर पथराव और तनाव के दौरान कई लोग घायल हो गए। कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और कई वाहनों को आग के हलावे कर दिया साथ ही कई वाहनों पर हमला ( Communal Clash ) कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया...
3 min read
• •
Updated: 14 Aug 2019, 9:29 AM IST
Jaipur Communal Tension

जयपुर। सोमवार को जयपुर की दिल्ली रोड पर दो पक्षों ( Communal Violence in Jaipur ) में हुए जमकर पथराव और तनाव के दौरान कई लोग घायल हो गए। कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और कई वाहनों को आग के हलावे कर दिया साथ ही कई वाहनों पर हमला ( Communal Clash ) कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र भीड़ हाथों में सरिए, डंडें लेकर दिल्ली रोड से गुजरने वाले वाहनों पर पत्थरबाजी ( Stone Pelting ) कर रही थी और लोगों के साथ मारपीट ( Jaipur Communal Tension ) कर रही थी। उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया लेकिन जब स्थिति काबू में नहीं आई तो आंसू गैस के लगभग सौ गोले दागने पड़े। ऐसे दहाशतभरे माहौल में वनस्थली विद्यापीठ की कई लड़कियां वहां फंस गई और उनकी जान सांसत में आ गई।

भीड़ बस की ओर बढऩे लगी, चालक ने दौड़ा दी बस
पथराव में फंसी बस के परिचालक जितेन्द्र सिंह ने पत्रिका को बताया कि नौ बजे बस लेकर रामपुरा यूपी के लिए रवाना हुए। करीब 9.40 बजे ईदगाह के पास भारी भीड़ थी। लोग बस को आगे नहीं जाने दे रहे थे। सडक़ के साइड में बस को रोक लिया। बस में वनस्थली विद्यापीठ की 20-25 लड़कियां थी। इसलिए बस में ही बैठे रहना उचित समझा। पथराव शुरू हुआ, भीड़ बस की ओर बढऩे लगी। ऐसे में चालक को इशारा दे बस को दौड़ाया। करीब डेढ़ किमी आगे जाकर बस रोकी और यात्रियों की कुशलक्षेप पूछी।

देर रात तक कर्फ्यू लगने की फैलती रही अफवाह
गंागापोल और दशहराकोठी इलाके में पत्थरबाजी की घटना के बाद पूरे शहर में एक बार कर्फ्यू लगने की अफवाह फैल गई। कई लोगों ने के ‘पत्रिका ’ के दफ्तार में भी फोन कर सही स्थिति की जानकारी ली। हालांकि पुलिस ने रात 12 बजे तक हालात पर पूरी तरह से काबू कर लेने का दावा किया। इसबीच कफ्र्यू नहीं लगने की जानकारी मिलने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली। एडिशनल कमिश्नर द्वितीय अजय पाल लांबा पुलिस दल-बल के साथ रावलजी का बाजर में देर रात तक डटे रहे। देर रात पुलिस की साइबर सेल अफवाह फैलाने वालों की धर पकड़ मे जुटी हुई है।

दशहरा कोठी में भी पथराव, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा
रावलजी का बाजार में पथराव कम होता इससे पहले दशहरा कोठी की ओर से पथराव की सूचना आ गई। पुलिस ने घरों के बाहर खड़े लोगों को घर में जाने की अपील की। कई जगह हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। पथराव में घायल हुए राज वीरेंद्र ने बताया कि युवकों के विवाद में किसी ने पथराव शुरू कर दिया। दशहरा कोठी की ओर स्थिति बिगडऩे से पहले ही पुलिस ने सम्भाल लिया।

Updated on:
14 Aug 2019, 9:29 AM IST
Published on: