जयपुर

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पेड़ के नीचे 55 करोड़ की हेरोइन देखकर पुलिस के उड़े होश

पाकिस्तान के बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल चल रहा है। सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे चढ़े बूटा सिंह की निशानदेही पर शनिवार को 11 किलो हेरोइन बरामद की गई। जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में 55 करोड़ कीमत बताई जा रही है। बूटा सिंह ने एक पेड़ के नीचे हेरोइन छिपा रखी थी।
2 min read
May 07, 2023
heroine_smugglers_.jpg

जयपुर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। पाकिस्तान के बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल चल रहा है। सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे चढ़े बूटा सिंह की निशानदेही पर शनिवार को 11 किलो हेरोइन बरामद की गई। जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में 55 करोड़ कीमत बताई जा रही है। बूटा सिंह ने एक पेड़ के नीचे हेरोइन छिपा रखी थी। पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब व हिमाचल आपूर्ति करने के मामले में सूरतगढ़ में पकड़े गए आरोपी बूटासिंह की गिरफ्तारी के बाद अनुसंधान को नई दिशा मिली है। उसकी निशानेदही पर श्रीगंगानगर पुलिस व सीआइडी सीबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को जैसलमेर जिले के म्याजलार थाना क्षेत्र के मिठड़ाऊ गांव में दबिश देकर 11 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 55 करोड़ बताई जा रही है। गौरतलब है कि अब तक 20.5 किलो हेरोइन बरामद हो चुकी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 95 करोड़ आंकी गई है।

एडीजी (क्राइम) दिनेश एम.एन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच, सूरतगढ़ पुलिस व डीएसटी टीम की ओर से पिछले दिनों चलाए जा रहे अभियान के तहत 35 करोड़ रुपए की हेरोइन तस्करी का मुख्य सप्लायर बूटा सिंह उर्फ प्रेम सिंह (45) पुत्र खेत सिंह राजपूत निवासी नरसिंगार गडरा रोड बाड़मेर को सूरतगढ़ में गिरफ्तार किया था। दरअसल, सीआईडी क्राइम ब्रांच ने 10 अप्रेल को जैसलमेर के पाक बॉर्डर पर कार्रवाई की थी। वहां पाकिस्तान से लाई गई करीब 35 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। मुख्य सरगना बूटा सिंह फरार चल रहा था। बूटा सिंह के साथ दो अन्य भी गिरफ्तार किए गए थे।

रिमांड पर चल रहा था तस्कर बूटा सिंह
सीआईडी क्राइम ब्रांच के उप महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि बूटासिंह को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। इस मामले की जांच राजियासर थाना प्रभारी सत्यनारायण को सौंपी थी। पूछताछ में सामने आया कि तस्कर बूटा सिंह ने जैसलमेर में 11 किलोग्राम अफीम छिपा रखी है। इसके बाद राजियासर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम जैसलमेर ले गई। यहां से तस्कर बूटा सिंह की निशानदेही पर बॉर्डर से सटे मिठड़ाऊ गांव में जमीन में दबाए गए 11 किलोग्राम हेरोइन के पैकेट बरामद कर लिए गए। इस संबंध में जैसलमेर में मामला दर्ज किया गया है। टीमें बूटा सिंह से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस व एजेंसियां तस्कर से पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन व यहां के तस्करों के नेटवर्क का पता लगा रही है।

Published on:
07 May 2023 11:17 am
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?