पुलिस ने एग्रीमेंट करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार रामप्रसाद चौपड़ा उर्फ रामप्रकाश चिमनपुरा कॉलेज शाहपुरा का पूर्व अध्यक्ष है और शाहपुरा के निठारा निवासी है। आरोपी पंचायत समिति का सदस्य भी रह चुका है। आरोपी के खिलाफ गोविंदगढ़ के सिंगोद निवासी मुकेश यादव ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि वह वर्ष 2019 में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तब परिचित ने रामप्रसाद से मुलाकात करवाई थी। रामप्रसाद ने 7.50 लाख में पेपर देने का झांसा दिया और 1.50 लाख रुपए अग्रिम ले लिए। परीक्षा से पहले आरोपी ने पेपर लेने के लिए बुलाया था, लेकिन एसओजी ने रामप्रसाद व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था।