जयपुर

Chemical Attack: एक के बाद एक दो छात्राओं को बनाया निशाना, जयपुर में सिरफिरे ने मचाई दहशत

टोंक रोड इलाके में सिरफिरे ने राह चलती दो छात्राओं पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, एक किलोमीटर के दायरे में दो छात्राओं पर बाइक सवार युवक ने फेंका पदार्थ, पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी

less than 1 minute read
a4_1.jpg

जयपुर. टोंक रोड स्थित वाटिका इलाके में शनिवार सुबह छात्राओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने से दहशत फैल गई। सुबह करीब 11 बजे एक किलोमीटर के दायरे में बाइक सवार सिरफिरे युवक ने तीन मिनट के भीतर दो छात्राओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका। छात्राओं को शरीर पर जलन महसूस होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छूट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि पहली वारदात मोहनपुरा रोड, वाटिका निवासी आकांक्षा गुर्जर (22) के साथ हुई। निजी स्कूल में पढ़ाने वाली आकांक्षा घर लौट रही थी। सामुदायिक भवन वाटिका रोड के नजदीक पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार तेजी से निकला, ऐसा लगा जैसा उसने टच किया हो। कुछ ही देर में उसे पीठ पर में जलन महसूस होने लगी। रास्ते में किसी को रोककर उसने पूछा तो पता चला कि उस पर कुछ पदार्थ फेंका गया है।

एक किलोमीटर में ही दूसरी वारदात
पहले घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर राधाविहार में 19 वर्षीय छात्रा के साथ भी ऐसा ही हुआ। छात्रा लाइब्रेरी से अपनी दो बहनों के साथ लौट रही थी। तभी सामने से बाइक सवार तेजी से निकला। वह बाइक घूमाकर लौटा और छात्रा के कंधे पर कुछ फेंका। पीडि़ता के कंधे पर जलन लगने लगी। उसे भी वाटिक के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

बाइक पर आया नजर
उधर, सूचना पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त छात्राओं के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ताओं के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस का मानना है कि दोनों वारदात करने वाला एक ही युवक है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी युवक बाइक से जाता नजर आया है।

Updated on:
01 Oct 2022 08:41 pm
Published on:
01 Oct 2022 08:30 pm