जयपुर

पहले अश्लील मैसेज भेजे, पुलिस में शिकायत की तो दिन दहाड़े युवती को ब्लैड से काटा

रामबाग स्थित सुबोध कॉलेज के बाथरूम में वारदात, छात्रा का गला दबाने का प्रयास, विरोध किया तो हाथ पर ब्लेड से कट मारा
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2022, 9:55 PM IST
blade cut
पहले अश्लील मैसेज भेजे, पुलिस में शिकायत की तो दिन दहाड़े युवती को ब्लैड से काटा

मुकेश शर्मा / जयपुर। रामबाग स्थित सुबोध कॉलेज के बाथरूम में एक छात्रा पर हमले का मामला सामने आया है। हमले का आरोप भी दो युवतियों पर है। पीडि़त छात्रा हमला करने वाली युवतियों का चेहरा नहीं देख सकी। पीडि़त छात्रा ने गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह 9.50 बजे कॉलेज के बाथरूम में गई थी। तभी पीछे से दो युवती आई और गला और मुंह दबा दिया। विरोध किया तो हाथ पर ब्लेड से कट मार दिया। फिर धक्का देकर गिराते हुए कहा कि तुमने इंस्टाग्राम मैसेज वाला मामला क्यों दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी युवतियां वहां से भाग गई।

पीडि़त छात्रा घबरा गई और बाथरूम से ही अपनी मां को फोन किया। हिम्मत कर बाथरूम से बाहर निकली तो वहां कोई नजर नहीं आया। थानाधिकारी नेमीचंद खारिया ने बताया कि कॉलेज में जहां घटना हुई, वहां पर कैमरे नहीं लगे। कुछ दूरी पर एक कैमरा है, लेकिन उसमें रिकॉर्डिंग नहीं हुई।

इंस्टाग्राम पर मैसेज आने पर दर्ज करवाया मामला

गत माह छात्रा के इंस्टाग्राम पर कोई अभद्र मैसेज भेज रहा था। इससे परेशान होकर छात्रा ने 24 फरवरी को करधनी थाने में मामला दर्ज कराया था। करधनी थाना पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है। उसी मामले को लेकर छात्रा पर हमला किया गया।

लव ट्रायंगल का मामला
पुलिस ने वारदात का कारण लव ट्रायंगल बताया है। जिसके चलते दो युवतियों ने पीड़िता पर हमला किया। पुलिस आरोपी लड़कियों की तलाश कर रही है।

Updated on:
9 Mar 2022, 9:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना