जयपुर

राजस्थान की स्पेशल टीम ने डेयरी बूथ पर की बड़ी कार्रवाई, साढ़े सात लाख की अफीम जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Jaipur News: पुलिस ने साढ़े सात लाख कीमत की अफीम पकड़ी है। आरोपी डेयरी की आड़ में अफीम की तस्करी कर रहा था।
less than 1 minute read
Nov 16, 2024
Feature image

Jaipur Crime News: साउथ जिले की स्पेशल टीम और ज्योति नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को डेयरी बूथ पर संयुक्त कार्रवाई कर अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से साढ़े सात लाख कीमत की अफीम पकड़ी है। आरोपी डेयरी की आड़ में अफीम की तस्करी कर रहा था।

डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामनिवास जाट (30) लालकोठी योजना ज्योति नगर का रहने वाला है। एडिशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद स्पेशल टीम ने रामनिवास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05.758 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की। इस संबंध में ज्योति नगर में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था।

नागौर में अफीम की थी सप्लाई

पुलिस पूछताछ में रामनिवास ने बताया कि अफीम रामसिंह उर्फ कमल सिंह से खरीदकर लाया था। उसने अफीम नागौर निवासी प्रकाश जेवलिया और जीतू ग्वाला को सप्लाई की थी। आरोपी प्राइवेट बस वालों और नशा करने वाले व्यक्तियों को भी अफीम बेचता है। आरोपी रामनिवास ज्योति नगर लालकोठी स्कीम में दूध डेयरी की आड़ में अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी कर रहा था।

Updated on:
16 Nov 2024 09:17 am
Published on:
16 Nov 2024 09:17 am
Also Read
View All
जयपुर में ‘मूक-बधिर’ स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट- इशारों में रखी मांगें, प्रिंसिपल और शिक्षकों को किया स्कूल में बंद

सांसद हनुमान बेनीवाल का ‘सवाल’, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ‘जवाब’, और हो गया नया और बड़ा ‘खुलासा’!

ना जल- ना अन्न, और अब तो इलाज भी बंद, गंभीर मोड़ पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का 14 दिन से जारी आमरण अनशन, सरकार का ‘अता-पता’ नहीं!

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज, BJP का ‘यूनिटी फॉर्मूला’ तैयार, कांग्रेस की स्ट्रैटेजिक कमेटी को ‘आलाकमान’ का इंतजार

राजस्थान सरकार को आज मिलेगी OBC आयोग की रिपोर्ट, पंचायत और निकाय चुनाव में आरक्षण पर होगा फैसला