जयपुर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

सर्दियों के मौसम और होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-दिल्ली कैंट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।
less than 1 minute read
Dec 31, 2019
train_2.jpg
Electric engine trains operating since January

जयपुर। सर्दियों के मौसम और होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-दिल्ली कैंट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि जयपुर-दिल्ली कैंट (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन जयपुर से 2 जनवरी से 31 मार्च तक हर मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 7:35 बजे रवाना होकर दोपहर १:२० बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वहीं वापसी में दिल्ली कैंट से दोपहर 3 बजे रवाना होगी, जो रात 9 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी।

जयपुर-बांद्रा टर्मिनस में बढ़ाया एक एसी डिब्बा
जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल टे्रन में एक थर्ड एसी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल टे्रन में एक थर्ड एसी डिब्बा अतिरिक्त उपलब्ध होगा।

बाड़मेर से हावड़ा के लिए चले ट्रेन, रेलमंत्री को लिखा पत्र
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने रेलमंत्री को पत्र लिख बाड़मेर से वाया बालोतरा, जोधपुर तथा लाडनूं होकर हावड़ा के लिए ट्रेन (सप्ताह में तीन दिन) चलाने की मांग की है। पत्र के अनुसार उक्त मार्ग पर प्रस्तावित ट्रेन चालू करने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान के लोगों को पूर्वोत्तर राज्यों में कारोबार व आवागमन में सहूलियत होगी।

Published on:
31 Dec 2019 02:24 pm