आपके यहां बिजली की समस्या है? तो डिस्कॉम के MD की जनसुनवाई में हर सोमवार सुनाएं हर बात

35 लाख से भी ज्यादा आबादी वाले शहर में बहुतेरे लोगों की शिकायतों को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम से ओर से खास पहल की गई है। जानें...
less than 1 minute read
Jul 17, 2017
Feature image

तीस लाख से भी ज्यादा आबादी वाले शहर में बहुतेरे लोगों की शिकायतों को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम से ओर से खास पहल की गई है। प्रबन्ध निदेशक आर.जी गुप्ता ने कहा है कि वे खुद हर सोमवार जनसुनवाई करेंगे...


गुप्ता के मुताबिक, हर सोमवार विद्युत शिकायतों पर जयपुर डिस्कॉम खास पहल कर रहा है। यहां विद्युत व्यवस्था आदि को ध्यान में रखते हुए अहम कदम उठाया गया है। वे सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत भवन में जनसुनवाई करेंगे। इस जनसुनवाई में वह बिजली उपभोक्ताओं व आम नागरिकों की शिकायतों को सुनेंगे और उसका समाधान निकालने के लिए संबंधित अदिकारियों को निदेज़्श देंगे।


इस जनसुनवाई के द्वारा वह उपभोक्ताओं व आमजन को राहत पहुंचाने का काम करेंगे। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता एवं आम नागरिक विद्युत कनेक्शन में देरी, कायज़् प्रणाली की शिकायत व लम्बित कायोज़्ं की शिकायत पर काम करेंगे।

Published on:
17 Jul 2017 06:07 pm