जयपुर

Jaipur Foundation Day 2026: 300 साल पहले ही रच दिया था ‘स्मार्ट सिटी’ मॉडल, जानें गुलाबी नगरी की 5 अनूठी खूबियां

Pink City Jaipur History: करीब 300 साल पहले 18 नवंबर 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने जिस शहर की परिकल्पना को जमीन पर उतारा, वह आज भी अपने अनूठे नगर नियोजन और स्थापत्य के लिए दुनिया में अलग पहचान रखता है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 10:03 AM IST
Jaipur Foundation Day 2026
जयपुर ने अपनी स्थापना के 300वें साल में किया प्रवेश। फोटो: एआई

कंटेंट : देवेन्द्र सिंह राठौड़, राजकुमार शर्मा

जयपुर। करीब 300 साल पहले 18 नवंबर 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने जिस शहर की परिकल्पना को जमीन पर उतारा, वह आज भी अपने अनूठे नगर नियोजन और स्थापत्य के लिए दुनिया में अलग पहचान रखता है। वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य के निर्देशन में विकसित जयपुर भारत के शुरुआती नियोजित शहरों में शामिल है।

ग्रिड आधारित नगर विन्यास, चौड़ी सड़कें, व्यवस्थित बाजार और नौ चौकड़ियों की योजना उस दौर की दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। हवा महल के 953 झरोखे, जंतर-मंतर की खगोलीय वेधशाला, पारंपरिक कला-शिल्प और जीवंत संस्कृति इसकी विशिष्ट पहचान हैं। जुलाई 2019 में परकोटा क्षेत्र को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। करीब तीन शताब्दियों बाद भी जयपुर की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिकता का संगम दुनिया को आकर्षित कर रहा है।

गुलाबी नगरी की 5 अनूठी खूबियां

1. अठारहवीं सदी का दूरदर्शी नगर नियोजनः वास्तुशास्त्र और ग्रिड आधारित योजना के तहत शहर को नौ चौकड़ियों में बांटा गया। समकोण पर काटती सड़कें, व्यवस्थित बाजार, आवास और चौपड़ की बसावट में व्यापार व सार्वजनिक स्थानों के बीच संतुलन रखा गया। शहर का मूल स्वरूप आज भी इस योजना की झलक दिखाता है।

2. यूनेस्को विश्व धरोहर और 'छोटी काशी' की पहचानः जुलाई 2019 में परकोटा क्षेत्र यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ। सिटी पैलेस, हवा महल, धार्मिक स्थल, पारंपरिक कारोबार और सदियों पुरानी जीवनशैली इसकी विरासत को खास बनाते हैं। इसकी 'छोटी काशी' के नाम से भी पहचान है।

3. विज्ञान-स्थापत्य का अनूठा संगम: वर्ष 1799 में बने पांच मंजिला हवा महल में 953 झरोखे हैं जो प्राकृतिक हवा का आवागमन सुनिश्चित करते हैं। जंतर-मंतर का सम्राट यंत्र दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की सूर्यघड़ियों में एक है। यहां के खगोलीय यंत्रों से ग्रहों की स्थिति और समय की सटीक गणना की जाती थी।

4. शाही संरक्षण से दुनिया तक पहुंचा हुनरः ऐतिहासिक 'छत्तीस कारखानों' की परंपरा से रत्न तराशने, कुंदन-मीनाकारी और आभूषण निर्माण जैसे हुनर पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढे। सांगानेर-बगरू की हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग और जयपुर की ब्लू पॉटरी को देश-दुनिया में पहचान मिली है। इन्हें जीआइ टैग भी मिला हुआ है।

5. परंपरा और आधुनिकता का संगम: तीज-गणगौर की शाही सवारियां, कथक का जयपुर घराना और आत्मीय मेहमाननवाजी शहर की सांस्कृतिक पहचान हैं। मेट्रो व आधुनिक परिवहन के विस्तार के बीच परकोटे के बाजारों, पारंपरिक मोहल्लों में पुरानी जीवनशैली आज भी जीवंत है।

2036 का जयपुर… अगले दशक की दृष्टि

मेट्रो का विस्तारः मेट्रो ट्रेन फेज-2 में अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक चलेगी।
रिंग रोड और सैटेलाइट टाउनः 144 किमी लंबी रिंग रोड के चारों ओर सैटेलाइट टाउनशिप और लॉजिस्टिक हब होंगे।
ग्रीन और ई-मोबिलिटीः शहर की सड़कों पर शत-प्रतिशत ई-बसें, ई-रिक्शा।
विरासत का डिजिटल संरक्षणः परकोटा और ऐतिहासिक स्मारकों का ऑगमेंटेड रियलिटी व उडी मैपिंग से संरक्षण होगा।
जल प्रबंधनः ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट से शहर की पेयजल समस्या हल होगी और सूखी झीलें पुनर्जीवित होंगी।
सोलर सिटीः शहर की सरकारी इमारतें, कॉलोनियां और स्ट्रीट लाइटें रूफटॉप सोलर ऊर्जा पर निर्भर होंगी।
आइटी और स्टार्टअप हबः सीतापुरा, झोटवाड़ा में नए आइटी पार्क व डेटा सेंटर खुलेंगे।
एआइ आधारित ट्रैफिक नियंत्रणः एआइ बेस्ड कैमरे, सेंसर ट्रैफिक नियंत्रित करेंगे।

Updated on:
18 Nov 2026, 10:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर 300 साल बेमिसाल: तीन सदियों का सफर, हर दौर में नया जयपुर; इतिहास से निकलकर भविष्य का खाका खींच रहा शहर

राजस्थान सरकार ने जारी की 90-A की प्रीमियम दरों की नई अधिसूचना, जानें जमीन का लैंड यूज बदलवाने पर कितना देना होगा शुल्क

पत्रिका पड़ताल: राजस्थान के 12 शहरों में 37 दिन तक प्रताड़ित होते रहे जूनियर मेडिकल छात्र, कहां थीं रैगिंग रोकने वाली कमेटियां?

राजस्थान सरपंच चुनाव: कहीं BJP MLA के बेटे-जमाई की हार तो कहीं पूर्व विधायक की पत्नी को शिकस्त, चौंकाने वाले रहे ये नतीजे

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर बुलडोजर एक्शन शुरू, 90 से ज्यादा घर-दुकानों से हट रहे अवैध निर्माण