जयपुर

जयपुर फायरिंग का पंजाब कनेक्शन, रितिक बॉक्सर के शूटरों के निशाने पर था ये भाजपा नेता

Jaipur G-Club Firing: जयपुर के जी क्लब पर फायरिंग करवाने के लिए सरदारशहर से भी शूटर बुलाया गया था। लेकिन सरदारशहर में ही पुलिस की नाकाबंदी देखकर शूटर जयपुर नहीं आ सका। वांटेड रितिक बॉक्सर से हनुमानगढ़ की जंक्शन पुलिस की पूछताछ में यह कबूला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2023, 10:13 AM IST
gangster_ritik_boxer.jpg

Gangster Ritik Boxer: जयपुर के जी क्लब पर फायरिंग करवाने के लिए सरदारशहर से भी शूटर बुलाया गया था। लेकिन सरदारशहर में ही पुलिस की नाकाबंदी देखकर शूटर जयपुर नहीं आ सका। वांटेड रितिक बॉक्सर से हनुमानगढ़ की जंक्शन पुलिस की पूछताछ में यह कबूला है। हनुमानगढ़ पुलिस की सूचना पर सरदारशहर पुलिस शूटर के हथियार छिपाने वाले स्थान पर पहुंची।

वहां पर शूटर की बाइक और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि जंक्शन पुलिस ने आरोपी रितिक बॉक्सर को भाजपा पार्षद राजेन्द्र चौधरी व गुरदीपसिंह बब्बी को वाट्सऐप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में 27 मई को जयपुर स्थित केन्द्रीय कारागार से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी बॉक्सर ने बताया कि नरेश पोटलिया को उसने दिसम्बर 2022 में पंजाब से एक बाइक और 15-20 कारतूस दिलवाए थे। नरेश को जयपुर में 31 दिसम्बर को जी क्लब में फायरिंग करने के लिए बुलाया था, लेकिन पुलिस नाकाबंदी के चलते वह जयपुर नहीं पहुंच सका, तब आगरा से शूटर बुलाए थे।

Published on: