जयपुर

डिप्टी सीएम को बांटनी पड़ी डिग्रियां… छात्रा बोली, बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया

Haridev Joshi University Convocation: हरिदेव जोशी पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह समारोह में मंच से डिग्री न मिलने पर छात्रों ने हंगामा किया। विरोध के बाद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को लौटकर सभी को डिग्रियां देनी पड़ीं।

3 min read
Mar 26, 2026
डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने फाड़कर उछाले कागज (फोटो- पत्रिका)

Haridev Joshi University of Journalism and Mass Communication: जयपुर. हरिदेव जोशी पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं ने डिग्री देने की बात पर हंगामा कर दिया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि व उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में सीमित छात्रों को ही अतिथियों के हाथों डिग्री दिलाई गई। लेकिन अन्य छात्रों ने भी मंच से डिग्री देने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।

ये भी पढ़ें

RGHS का बड़ा संकट: OPD कैशलेस दवा वितरण बहिष्कार से बढ़ी मुसीबत, सरकार के 3 हजार करोड़ के दावे के बीच पेंशनर्स का फूटा गुस्सा

छात्रों ने अतिथियों की गाड़ी रोकने का प्रयास भी किया

छात्र विरोध करते हुए अतिथियों के पीछे बाहर तक आ गए और गाड़ी रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोक लिया। इस दौरान कुछ छात्रों ने समारोह में कागज फाड़कर उछाल दिए। छात्र विरोध करते हुए अतिथियों के साथ बाहर तक आ गए। लेकिन पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोक दिया। छात्रों का तर्क था कि उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में आए हैं। इसके बाद विरोध को देखते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को वापस मंच पर आना पड़ा और सभी छात्रों को मंच से डिग्रियां बांटी।

यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रा के विवादित बोल

इस दौरान एक छात्रा ने डिप्टी सीएम से मंच पर डिग्री लेते हुए समारोह में यूनिवर्सिटी के खिलाफ विवादित बोल बोल दिए। छात्रा ने कहा कि यूनिवर्सिटी का बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया। इधर, समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पाण्डेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय मीडिया व जनसंचार के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

271 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024 और 2025 में उत्तीर्ण कुल 271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 269 स्नातक व स्नातकोत्तर और 2 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी गई। शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर 12 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जबकि 35 विद्यार्थियों को वरीयता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

दीक्षांत केवल उत्सव नहीं, नई जिम्मेदारी की शुरुआत: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, वे अपने ज्ञान का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करें और अहंकार से दूर रहें।

फेक न्यूज बनी चुनौती


मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि विश्वास अर्जित करने का क्षण है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल और एआई युग में फेक न्यूज की चुनौती बढ़ गई है। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के परिश्रम की औपचारिक पहचान का है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में SOG की बड़ी कार्रवाई: फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बने 18 लोग गिरफ्तार, 90 से ज्यादा संदिग्ध डॉक्टर चिन्हित
Updated on:
27 Mar 2026 03:45 pm
Published on:
26 Mar 2026 10:08 am
Also Read
View All