जयपुर

जयपुर हैरिटेज निगम मेयर पद पर उपचुनाव जल्द, आयोग तैयारियों में जुटा

Jaipur Heritage Corporation Mayor : जयपुर हैरिटेज नगर निगम मेयर पद के लिए उपचुनाव जल्द होने वाले हैं। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2023, 12:38 PM IST
munesh_gurjar.jpg
मुनेश गुर्जर

जयपुर हैरिटेज नगर निगम मेयर पद मौजूदा वक्त खाली है। बीते सप्ताह जयपुर हैरिटेज नगर निगम की मेयर रहीं मुनेश गुर्जर निलंबित कर दिया गया है। अब इस पद के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर हैरिटेज नगर निगम की निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर के पद पर उपचुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। आयोग ने डीएलबी निदेशक को एक पत्र लिखा है। पत्र में आयोग ने कहा कि विभाग की ओर से मेयर मुनेश गुर्जर का निलंबन किया गया है लेकिन इसके आदेश की प्रति आयोग को नहीं भेजी है। यह निलंबन एसीबी की कार्रवाई के तहत किया गया है। इसकी प्रति आयोग को भिजवाएं ताकि उप चुनाव कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। वैसे मुनेश गुर्जर ने सस्पेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर 16 अगस्त को सुनवाई होगी।

रिश्वत कांड में गई थी मुनेश गुर्जर की मेयरी

कांग्रेस की मेयर मुनेश गुर्जर को 5 अगस्त देर रात जयपुर हैरिटेज नगर निगम मेयर के पद से निलंबित कर दिया गया है। मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को एसीबी ने रिश्वत कांड में गिरफ्तार किया है। एसीबी के कार्यवाहक डीजी हेमंत प्रियदर्शी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद मुनेश गुर्जर पर यह गाज गिरी है। मुनेश गुर्जर को पार्षद और महापौर दोनों पद से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राजस्थान नगर पालिका एक्ट की 39(VI) के तहत जांच में दोषी पाने के तहत किया गया है।

यह भी पढ़ें - Bank Fraud : सोने के बदले बैंक से लिया लोन, हुआ खुलासा तो मैनेजर के उड़े होश

कार्यवाहक मेयर बनाने की तैयारी

उधर, सरकार के स्तर पर इस मामले में कार्यवाहक मेयर बनाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस सरकार जल्द कार्यवाहक मेयर की नियुक्ति कर सकती है। मेयर पद के लिए पार्षद नसरीन बानो और रेशमा कुरैशी का नाम प्रमुखता से चल रहा है। इसके साथ ही नगर निगम की कमेटी का गठन करने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि नाराज पार्षदों को खुश किया जा सके।

यह भी पढ़ें - सीएम गहलोत बोले, भाजपा के अंदर कम हो गया है मोदी का सम्मान, जानें क्यों ऐसा कहा

Updated on:
13 Aug 2023, 12:38 PM IST
Published on: