जयपुर

Jaipur International Airport: जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें लेट, यात्रियों का गुस्सा आसमान पर, क्या है वजह?

Jaipur International Airport: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की देरी यात्रियों के लिए आम परेशानी बन गई है। सोमवार को करीब आधा दर्जन फ्लाइट्स में देरी के कारण आवाजाही प्रभावित रही।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 7:17 AM IST
Jaipur International Airport
Jaipur International Airport (Patrika Photo)

Jaipur International Airport: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की देरी अब यात्रियों के लिए आम परेशानी बन चुकी है। सोमवार को भी करीब आधा दर्जन फ्लाइट्स समय पर उड़ान नहीं भर सकीं, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित रही।


बता दें कि अहमदाबाद से इंडिगो एयरलाइन की शाम 7:30 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे देरी से उतरी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शाम 7:20 बजे आने वाली फ्लाइट भी लगभग एक घंटे लेट रही।


इसी तरह, स्पाइसजेट की रात 9:50 बजे जयपुर पहुंचने वाली फ्लाइट भी निर्धारित समय से एक घंटे बाद आई। इसके अलावा, इंडिगो की सूरत और मुंबई से आने वाली फ्लाइट्स आधा-आधा घंटे की देरी से जयपुर पहुंचीं।


कई उड़ानें भी लेट


केवल आने वाली फ्लाइट्स ही नहीं, बल्कि जयपुर से रवाना होने वाली कई उड़ानें भी समय पर नहीं निकल सकीं। शाम 6:55 बजे अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट और रात 8 बजे हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एक-एक घंटे लेट रहीं। वहीं, शाम 5:30 बजे बेंगलूरु और शाम 6 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स लगभग आधा-आधा घंटे की देरी से रवाना हुईं।


यात्रियों को हुई परेशानी


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लेट-लतीफी का मामला सामने आया हो। पिछले हफ्ते भी खराब मौसम और तकनीकी कारणों से कई उड़ानों में घंटों की देरी हुई थी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ही लंबा इंतजार किया और कुछ को कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी मिस करनी पड़ी थीं।


प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप


लगातार हो रही इस देरी को लेकर यात्री नाराज हैं और एयरलाइंस पर समय प्रबंधन में लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम, एयर ट्रैफिक और तकनीकी कारणों से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं, लेकिन समय रहते प्रबंधन नहीं सुधरने पर यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Updated on:
9 Sep 2025, 7:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता