जयपुर

बसा रहे अवैध व्यावसायिक कॉलोनी, जेडीए ने की कार्रवाई

जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की ओर से बुधवार को कार्रवाई करते हुए करीब 21 बीघा निजी खातेदारी की भूमि पर चार अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल (Jaipur JDA Illegal colony Action) किया गया। इनमें जोन 2 में सीकर रोड पर स्थित वीकेआई क्षेत्र से लगती दो अवैध व्यावसायिक कॉलोनी पर भी कार्रवाई गई। दस्ते ने साथ ही जोन पीआरएन साउथ में 200 फीट मुख्य न्यू सांगानेर पर सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।
2 min read
• •
Jul 07, 2021
बसा रहे अवैध व्यावसायिक कॉलोनी, जेडीए ने की कार्रवाई
बसा रहे अवैध व्यावसायिक कॉलोनी, जेडीए ने की कार्रवाई

बसा रहे अवैध व्यावसायिक कॉलोनी, जेडीए ने की कार्रवाई
— निजी खातेदारी पर करीब 21 बीघा भूमि पर 4 अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल
— जेडीए प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई
— 200 फीट मुख्य न्यू सांगानेर रोड सीमा को करवाया अतिक्रमण मुक्त

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की ओर से बुधवार को कार्रवाई करते हुए करीब 21 बीघा निजी खातेदारी की भूमि पर चार अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल (Jaipur JDA Illegal colony Action) किया गया। इनमें जोन 2 में सीकर रोड पर स्थित वीकेआई क्षेत्र से लगती दो अवैध व्यावसायिक कॉलोनी पर भी कार्रवाई गई। दस्ते ने साथ ही जोन पीआरएन साउथ में 200 फीट मुख्य न्यू सांगानेर पर सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन 2 में सीकर रोड पर स्थित वीकेआई क्षेत्र से लगती हुई अखेपुरा रोड नंबर 19 के पास खसरा नम्बर 331, 323 करीब 8 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध व्यावसायिक कॉलोनी बसाने के लिए बिना जेडीए की अनुमति व स्वीकृति के फेक्ट्रीयों के लिए बनायी जा रही बाउण्ड्रीवाल, ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माणों को जोन 2 के राजस्व व तकनिकी स्टाफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते की ओर से जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर अवैध व्यावसायिक कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। सीकर रोड पर वीकेआई क्षेत्र से लगती हुई बिशनपुरा में रोड नंबर 18 के पास खसरा नंबर 417 में करीब 6 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध व्यावसायिक कॉलोनी बसाने के लिए बिना जेडीए की अनुमति व स्वीकृति के बनायी जा रही ग्रेवल सड़के, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।

जोन 8 में सांगानेर में स्थित गोपालजी की तलाई के पास करीब 2 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर गुलाब विहार के नाम से अवैध नवीन कॉलोनी बसाने के लिए बिना जेडीए की अनुमति व स्वीकृति के बनाई जा रही ग्रेवल सड़के, बाउण्ड्रीवाल, पिल्लर व अन्य अवैध निर्माणों को जोन 8 के राजस्व व तकनिकी स्टाफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते की ओर से जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।

जोन 13 में दिल्ली बाइपास रोड लक्ष्मीनारायणपुरा में करीब 5 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध आवासीय कॉलोनी बसाने के लिए बनाई जा रही ग्रेवल सड़के, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। यहां पहले भी कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण हटा सड़क सीमा कराई खाली
दस्ते की ओर से जोन-पीआरएन (साउथ) में 200 फीट मुख्य न्यू सांगानेर रोड पर क्यू ब्लॉक की 100 फीट रोड के कोने पर स्थित “विवान” व गोल्डन वेन्यू मैरीज गार्डन के द्वारा लम्बे समय से रोड़ सीमा पर अतिक्रमण कर बनाई गई करीब 300 फीट लम्बी व 15 फीट चौडी अवैध बाउन्ड्रीवाल, कमरे, गेट आदि के अवैध निर्माण-अतिक्रमण को जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

Published on:
07 Jul 2021 09:44 pm
Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप