जयपुर

Jaipur News: ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की अंगूठियां लेकर भागी युवती, पकड़े जाने के बाद भी सुनार ने नहीं करवाई FIR दर्ज

Jaipur Crime: जयपुर के झोटवाड़ा में ज्वैलरी शॉप से 20 लाख रुपए की 25 सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर युवती भाग गई। कर्मचारियों ने 500 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया, लेकिन ज्वैलर ने FIR दर्ज नहीं कराई।
2 min read
Sep 06, 2026
jaipur crime
दुकान से अंगूठियां लेकर भागती हुई युवती (Photo- Patrika)

जयपुर। शहर से एक चोरी की वारदात सामने आई है, जिसमें चोरी के बाद युवती को पकड़कर थाना ले जाया गया लेकिन फिर एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई। इस मामले में झोटवाड़ा के निवारू रोड स्थित एक ज्वैलरी शॉप में गहने देखने के बहाने आई एक युवती सोने की 25 अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गई। बॉक्स में रखी अंगूठियों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। युवती के बॉक्स लेकर दुकान से निकलने के बाद कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद दुकान के कर्मचारियों ने युवती का पीछा किया और करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। इस पूरी वारदात का घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, युवती ज्वैलरी शॉप में पहुंची और कर्मचारियों से सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। कर्मचारियों ने उसके सामने सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स रख दिया। युवती ने काफी देर तक बॉक्स में रखी अंगूठियों को देखा और उन्हें देखने के बहाने दुकान में बैठी रही। इसी दौरान युवती के मोबाइल पर एक कॉल आई। मोबाइल पर कॉल आने के बाद उसने मौका पाकर सोने की अंगूठियों से भरा पूरा बॉक्स उठाया और दुकान से बाहर की तरफ दौड़ लगा दी। युवती के अचानक बॉक्स लेकर बाहर भागने की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

मानसिक अस्वस्थता के चलते मां को सौंपा

दुकानदार युवती को पकड़ने के बाद उसे झोटवाड़ा थाने लेकर पहुंचे। थाने में पुलिस ने युवती से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने आया कि युवती कई दिनों से अपने घर से गायब थी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और युवती की मां को थाने बुलाया गया। सूचना मिलने पर युवती की मां थाने पहुंची। थाना पहुंचकर मां ने पुलिस को बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, ज्वैलर की तरफ से इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई। ऐसा होने के कारण पुलिस ने पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Updated on:
06 Sept 2026 10:58 am
Published on:
06 Sept 2026 10:57 am
Also Read
View All
CM भजनलाल के सांगानेर क्षेत्र के वार्डों में क्या जीत पाएगी BJP? जानें दिलचस्प ‘ग्राउंड रिपोर्ट’

जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?