जयपुर

Jaipur-Jodhpur Express : अब जालौर तक दौड़ेगी जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट!

Jaipur-Jodhpur Express : उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में दो ट्रेनों के रूट का विस्तार होगा। एक नई ट्रेन भी चलेगी।
less than 1 minute read
• •
May 20, 2023
photo_2023-05-20_11-31-59.jpg

जयपुर। Jaipur-Jodhpur Express : उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में दो ट्रेनों के रूट का विस्तार होगा। एक नई ट्रेन भी चलेगी। जोनल रेलवे ने बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जयपुर से जोधपुर के बीच संचालित होने वाली जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन अब जोधपुर की बजाय जालौर तक जाएगी।

इसके अलावा अजमेर से रामेश्वरम के बीच संचालित होने वाली अजमेर-रामेश्वरम ट्रेन वाया जयपुर होकर सीकर, चूरू, हिसार होते हुए बठिंडा तक संचालित होगी। बीकानेर से वाया जोधपुर होते हुए पाली के रास्ते तक पुरी तक भी नई ट्रेन शुरू होगी। तीनों ट्रेनों का प्रस्ताव बोर्ड में भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टाइम टेबल जारी हो जाएगा।

बांदीकुई में रुकेगी अजमेर-आगरा फोर्ट
इधर रेलवे ने अजमेर-आगरा फोर्ट ट्रेन के बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन 24 मई से आवाजाही के दौरान दो-दो मिनट का ठहराव करेगी।

Updated on:
20 May 2023 11:35 am
Published on:
20 May 2023 11:34 am