काफी किसान प्याज का स्टॉक कर लंबे समय तक प्याज का व्यापार भी करते हैं। इस बार प्याज की खुदाई के समय प्याज के भाव बिल्कुल कम यानी एक से डेढ़ रुपए किलो हो गए थे। इस कारण किसानों के चेहरे मायूस थे। क्योंकि उनकी की हुई मेहनत का नतीजा उन्हे नहीं मिल रहा था। लेकिन इन दिनों बाजार में प्याज की मांग बढ़ी है। इस कारण प्याज के भाव बढ़ने लगे हैं।