इस दौरान हाईवे पर यातायात बाधित रहा। हैड कांस्टेबल करण सिंह ने बताया कि गुरुवार को ट्रेलर रोडी भरकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। नवलपुरा मोड़ के पास ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गया और हाईवे की दूसरी लेन पर जाकर गिरा। सड़क के घर्षण के कारण ट्रेलर में आग लग गई और कुछ ही देर में ट्रेलर जलने लगा। ट्रेलर चालक सुनील बलाई (35) निवासी डोकन थाना पाटन जिला सीकर केबिन में फंस गया।