
jaipur/two-married-women-suicide-in-pratap-nagar-in-jaipur-2333904.html">जयपुर.
जयपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिले के झोटवाड़ा थाना इलाके में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता के मुताबिक, आरोपी ने कुछ दिन पहले ही उससे दोस्ती की थी।
शादी का वादे कर किया दुष्कर्म
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीरामपुरी निवारू रोड पर रहने वाली युवती ने इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया है। युवक भी पीडि़ता के पड़ोस में ही रहता है। कुछ दिन पहले पीडि़ता से उसने दोस्ती की थी।
दोस्ती करने के बाद युवक पीडि़ता को लगातार शादी का झांसा देता रहा और रेप किया। जब पीडि़ता ने दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद पीडि़ता ने थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।