जयपुर

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर में बीजेपी हैट्रिक लगाने को बेताब…कांग्रेस को जीत का इंतजार, यहां समझे पूरा गणित

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। राजधानी जयपुर में लोकसभा चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो आदर्श नगर विधानसभा सीट पर ही कांग्रेस आगे रही थी।

2 min read
Apr 01, 2024

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। राजधानी जयपुर में लोकसभा चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। भाजपा ने मंजू शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारकर दांव खेला है। भाजपा हैट्रिक लगाने को बेताब है। वहीं, कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार जीत का इंतजार खत्म होगा।

वर्ष 2009 के बाद कांग्रेस को गुलाबी नगर में जीत की तलाश है। पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो आदर्श नगर विधानसभा सीट पर ही कांग्रेस आगे रही थी। बाकी सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से कांग्रेस पिछड़ी थी। इनमें से पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने एक लाख से अधिक मत प्राप्त किए थे।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। ज्योति खंडेलवाल को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा था। आठ विधानसभा क्षेत्रों में से पांच पर कांग्रेस के विधायक थे और सिविल लाइन्स से विधायक प्रताप सिंह मंत्री भी थे, लेकिन आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में ही कांग्रेस को 4891 मतों से बढ़त मिली थी।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक बढ़त विद्याधर नगर में मिली थी। यहां 1.18 लाख और सांगानेर में 1.10 लाख वोट से भाजपा को बढ़त मिली थी। क्योंकि सांगानेर से जीतकर भजनलाल शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और विद्याधर नगर से जीतीं दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सेंध लगाना किसी चुनौती से कम नहीं है।


















































विस क्षेत्र2023 विस चुनाव2019 लोस चुनाव
हवामहलभाजपा-95989 कांग्रेस-95015भाजपा-89287 कांग्रेस-77087

विद्याधर नगर


भाजपा-158516 कांग्रेस-87148भाजपा-169964 कांग्रेस-51366

सिविल लाइन्स


भाजपा-98661 कांग्रेस-70332भाजपा-108014 कांग्रेस-51135

किशनपोल


भाजपा-69555 कांग्रेस-76611भाजपा-70926 कांग्रेस-65403

आदर्श नगर


भाजपा-89348 कांग्रेस-103421भाजपा-78920 कांग्रेस-83811

मालवीय नगर


भाजपा-92506 कांग्रेस-57012भाजपा-106042 कांग्रेस-40013

सांगानेर


भाजपा-145162 कांग्रेस-97081भाजपा-160530 कांग्रेस-50230
बगरूभाजपा-145170 कांग्रेस-99920भाजपा-134789 कांग्रेस-71696
Published on:
01 Apr 2024 09:05 am
Also Read
View All