
जयपुर: मानसून के दौरान आमजन की सुविधा, शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम जयपुर द्वारा ‘स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर’ की थीम पर विशेष सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहर के विभिन्न जोनों में चरणबद्ध रूप से विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
आयुक्त नगर निगम जयपुर ओम कसेरा के निर्देशानुसार अभियान की शुरुआत 25 अगस्त 2026 से होगी और 7 सितंबर 2026 तक विभिन्न चरणों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान संबंधित जोन के साथ अन्य जोनों से भी अतिरिक्त सफाई कार्मिक तैनात किए जाएंगे। छह चरणों में कुल 4,455 सफाईकर्मी अभियान में अपनी सेवाएं देंगे।
में विशेष सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान प्रत्येक निर्धारित दिवस पर प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किया जाएगा।
अभियान से पूर्व संबंधित जोन एवं वार्डों में विशेष निरीक्षण कर GVP (Garbage Vulnerable Points) एवं अन्य गंदगी वाले स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। अभियान दिवस पर इन स्थानों से कचरा एवं मलबा हटाने के साथ-साथ सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
चिन्हित स्थानों से कचरा हटाने के लिए हटवाकर, डिवाइडर एवं मेडियन सहित रोड के अतिरिक्त क्षेत्र में भी सफाई करवाई जाएगी। साथ ही सफाई के बाद आवश्यकतानुसार एंटी-लार्वा एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जाएगा।
अभियान के दौरान संबंधित वार्डों में मौजूद C and D Waste (Construction and Demolition Waste) को हटाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए C and D संबंधित संवेदकों को अभियान दिवस पर समयबद्ध रूप से कार्य करने के लिए पाबंद किया जाएगा, ताकि निर्माण एवं विध्वंस से निकले मलबे के कारण सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी एवं यातायात संबंधी परेशानी उत्पन्न न हो।
मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए अभियान के दौरान आवश्यकता के अनुसार फॉगिंग एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया जाएगा। संबंधित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों को अभियान के दौरान प्रभावी निगरानी एवं पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के प्रत्येक दिवस पर संबंधित जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी वार्डवार सतत निगरानी, पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। अभियान से पहले एवं बाद की सफाई की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी तथा इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
अभियान दिवस पर संबंधित जोन के प्रत्येक वार्ड में स्थानीय वार्ड के सफाईकर्मियों के साथ अन्य जोनों से नियोजित किए गए सफाई कार्मिकों को भी शामिल करते हुए गहन सफाई करवाई जाएगी। संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक अभियान स्थल पर उपस्थित रहकर सफाई कार्य का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।