23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर नगर निगम चुनाव: 150 वार्डों के नामांकन के लिए बने 15 सेंटर, जानें अपने वार्ड की जगह और अहम तारीखें

जयपुर नगर निगम चुनाव के तहत 150 वार्डों के प्रत्याशी 15 तय केंद्रों पर नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 27 से 31 अगस्त के दौरान केवल 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन होंगे। 28 अगस्त (रक्षाबंधन) और 30 अगस्त (रविवार) को प्रक्रिया बंद रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने वार्डवार केंद्र तय किए हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 23, 2026

jaipur civic polls 2026

आचार संहिता के बावजूद खोले के हनुमानजी गेट पर लगे पोस्टर (पत्रिका फोटो)

Jaipur Municipal Corporation Election 2026: जयपुर: नगर निगम चुनाव के 150 वार्डों के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने नामांकन केंद्र तय कर दिए हैं। प्रत्याशी 27 से 31 अगस्त के बीच 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण नामांकन नहीं होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने वार्डवार नामांकन केंद्र और निर्वाचन अधिकारियों की व्यवस्था के आदेश जारी किए हैं।

नामांकन के बाद ये रहेंगी प्रमुख तारीखें

  • 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
  • 3 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
  • 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
  • 9 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा।
  • 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा।
  • 14 सितंबर को मतगणना होगी।

यहां होंगे नामांकन

  • वार्ड 1 से 10: रीको कार्यालय, रोड नंबर-5, वीकेआई, सीकर रोड
  • वार्ड 11 से 20: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वीकेआई, मुरलीपुरा
  • वार्ड 21 से 30: उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन कार्यालय, खिरणी फाटक
  • वार्ड 31 से 40: कमला देवी बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हीरापुरा चौराहा
  • वार्ड 41 से 50: उपखंड कार्यालय, सांगानेर
  • वार्ड 51 से 60: पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर
  • वार्ड 61 से 70: कमरा नंबर 45, जिला कलेक्ट्रेट
  • वार्ड 71 से 80: उपायुक्त नगर निगम जगतपुरा जोन कार्यालय, नंदपुरी अंडरपास
  • वार्ड 81 से 90: नगर निगम मालवीय नगर जोन कार्यालय, विधानसभा के पास, लालकोठी
  • वार्ड 91 से 100: नगर निगम सिविल लाइंस जोन कार्यालय, शास्त्री नगर
  • वार्ड 101 से 110: एसीईओ कार्यालय, जिला परिषद
  • वार्ड 111 से 120: नगर निगम किशनपोल जोन कार्यालय, घाटगेट
  • वार्ड 121 से 130: कमरा नंबर 26, कलेक्ट्रेट
  • वार्ड 131 से 140: राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क
  • वार्ड 141 से 150: उपायुक्त नगर निगम हवामहल-आमेर जोन कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक