जयपुर

Rajasthan: लिव इन में रह रही मां ने बेटी का गला घोंटा, प्रेमी के घर से शव बरामद… अलमारी से दुर्गंध आने पर चला पता

जयपुर में लिव इन में रह रही महिला ने प्रेमी के साथ अपनी ही दस वर्षीय बेटी की हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Jun 03, 2025
प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, (Photo- Patrika)

जयपुर के मुहाना क्षेत्र की अनिता कॉलोनी में लिव इन में रह रही महिला ने प्रेमी के साथ अपनी ही दस वर्षीय बेटी की शनिवार को गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने प्रेमी बारां के जैतपुरा गांव ले गया। वहां घर की अलमारी में प्लास्टिक के कट्टे में शव रख दिया। अलमारी से खून व दुर्गंध आने पर प्रेमी के पिता जयराम बैरवा ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव मिलने पर जीरो नंबर की एफआइआर दर्ज कर घटना स्थल जयपुर के मुहाना क्षेत्र का होने पर कार्रवाई के लिए यहां भिजवाई थी। डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि अनुसंधान के बाद अनिता कॉलोनी निवासी मृतका की मां रोशन बैरवा (28) व प्रेमी महावीर प्रसाद बैरवा को सोमवार को गिरफ्तार किया।

मासूम से नफरत

रोशन के पूर्व पति रवीन्द्र से दो बेटी हुईं। बेटी नेहा को पति रवीन्द्र के पास छोड़कर रोशन बेटी इशिका को लेकर प्रेमी महावीर प्रसाद के साथ लिव इन में रहने लगी। महावीर और उसकी पत्नी गीता देवी के बेटा था। दस वर्षीय बेटा महावीर के साथ रह रहा था। महावीर बेटे से तो प्रेम करता था, लेकिन इशिका से नफरत करता था। बेटी को लेकर रोशन व महावीर में झगड़े होते थे। तब हमेशा के लिए झगड़ा खत्म करने के लिए रोशन ने महावीर के साथ बेटी की हत्या करने की साजिश रची।

Published on:
03 Jun 2025 07:34 am
Also Read
View All

अगली खबर