
जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (12956) गोलीबारी घटना पर पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त मुंबई ने बड़ा खुलासा किया और खोला एक बड़ा राज। पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त मुंबई ने कहा, उसकी (RPF कांस्टेबल चेतन कुमार) तबीयत गड़बड़ थी। उसके बाद उसने अपना आपा खो दिया...कोई बहस नहीं थी। जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में अलसुबह एक RPF कांस्टेबल ने गोलाबारी कर दी। इस गोलाबारी में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले इन चार लोगों में एक आरपीएफ का एएसआई टीकाराम मीणा भी शामिल था। और बाकी तीन सामान्य रेल यात्री थे।
टीकाराम मीणा सहित अन्य दो का राजस्थान कनेक्शन भी है। इस गोलीबारी की घटना के आरोपी चेतन कुमार जो RPF में कांस्टेबल है, को, महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और उससे पूछताछ चल रही है। DRM नीरज वर्मा ने इस हादसे पर कहा, सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई। चार लोगों को गोली लगी हैं। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।
उसे जो भी दिखा उसे गोली से मार दी
पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त मुंबई ने बताया कि वह बहुत जल्दी नाराज हो जाता है। वह गर्म दिमाग का है। घटना के समय कोई बहस नहीं हुई थी। उसने अपना आपा खो दिया और अपने सीनियर को गोली मार देने के बाद उसे जो भी दिखा उसे गोली मार दी।
यह भी पढ़ें - Jaipur Mumbai Super fast Train में फायरिंग, अब तक चार की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है आरोपी चेतन कुमार
बताया जा रहा है कि आरोपी चेतन कुमार उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का रहने वाला है। उसके सीनियर टीकाराम मीणा को राजस्थान के सवाई माधौपुर से संबंध है। टीकाराम मीणा साल 2025 में रिटायर होने वाले थे। टीकाराम मीणा के परिवार में उनकी पत्नी, 80 वर्षीय मां, बेटा 35 साल का और बेटी जिसकी उम्र 25 साल है। टीकाराम मीणा के दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है।
टीकाराम मीणा के परिवार को 40 लाख की सहायता
टीकाराम मीणा के परिवार के लिए 25 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया गया है। इसके साथ उनके परिवार को 15 लाख की अतिरिक्त सहायत राशि प्रदान की जाएगी। रेलवे ने अन्य पीड़ित परिवारों को भी मदद का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें - जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन गोलीबारी में नया अपडेट, मारे गए लोगों के परिजनों को रेलवे देगी अनुग्रह राशि