जयपुर

Jaipur Nagar Nigam Election Campaign: सुबह से शाम तक गलियों में घूमे प्रत्याशी, जानें वार्डों में कैसा रहा प्रचार का जोर?

Jaipur Election Campaign: नगर निगम चुनाव के प्रचार में मिले रविवार को प्रत्याशियों ने जमकर जनसंपर्क किया। घर-घर पहुंचकर वोट मांगे और लोगों की समस्याएं सुनीं।
5 min read
Sep 07, 2026
jaipur municipal elections campaign
रविवार को प्रत्याशियों ने किया जमकर प्रचार (Photo-Patrika)

जयपुर. आमतौर पर संडे यानी फन डे होता है, लेकिन नगर निगम चुनाव में यह जनसंपर्क रन डे बन गया है। छुट्टी के दिन जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं, वहीं प्रत्याशी सुबह से ही समर्थकों की टोली लेकर वार्ड की गलियों में निकल पड़े। कोई घर-घर पहुंचा तो कोई नुक्कड़ बैठक और पदयात्रा के जरिए मतदाताओं से जुड़ा। शाम तक छोटी सभाओं और बैठकों का दौर चलता रहा। चुनावी प्रचार के इस रन डे में हर प्रत्याशी का मकसद एक ही रहा- जनसंपर्क बढ़े, भरोसा बने और यह दौड़ वोट में बदले।

वार्ड. 18 | मतदाताओं की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमावत ने रविवार को शिल्प कॉलोनी, पटेल नगर के साथ पंचवटी कॉलोनी में और कांग्रेस प्रत्याशी वंदिता शर्मा ने शिल्प कॉलोनी, गणेश कॉलोनी में जनसंपर्क कर समस्याएं सुनीं, निराकरण का भरोसा दिया।

वार्ड. 108 | खिले चेहरे करते रहे पुकार, अबकी मेरी हो सरकार

कांग्रेस प्रत्याशी मेहरूनिसा ने छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर गेट टूगेदर करके लोगों जनसंपर्क किया। उधर भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी ने शनिवार को खजाना वालों के भिंडो के कल्याण में ढोल के साथ प्रचार किया।

जयपुर के वार्ड 108 में प्रचार के समय दिखा जोश

वार्ड. 75 | सड़क-पार्क जहां मिले मतदाता वहीं पहुंचीं प्रत्याशी

भाजपा की पूजा सन्मुखानी ने मालवीय नगर सी-ब्लॉक में जनसंपर्क कर मतदाताओं से सहयोग मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता आडवाणी ने सेक्टर-4 स्थित पार्क, झूलेलाल मंदिर व स्थानीय बाजार में जनसंपर्क किया।

वार्ड. 107 | जब आप हो हमारे साथ तो जीत लेंगे बाजी हर बार

भाजपा प्रत्याशी अनुराधा माहेश्वरी ने ढोल के साथ नाहरगढ़ क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उधर कांग्रेस प्रत्याशी खुशबू शर्मा ने लोगों से वन टू वन बातचीत की। लोगों की समस्याओं को सुना।

वार्ड. 09 डोर-टू-डोर समर्थन मांगते रहे प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशी देवी ने भवानी नगर क, ख, ग में जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल ने विकास नगर व भवानी नगर में जनसंपर्क किया।

जयपुर के वार्ड नंबर 9 में प्रचार करते हुए प्रत्याशी

वार्ड. 62 | जीत हो जाए हमारी लगाओ दम अपना अपार

भाजपा प्रत्याशी रामअवतार शर्मा के प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने किया। कांग्रेस प्रत्याशी हजारी लाल शर्मा ने प्रताप नगर के सेक्टर 181 से 185, चतराला, देलावास में जनसंपर्क किया।

वार्ड. 10 | बेटी आई द्वार, दे दो वोट इस बार

कांग्रेस प्रत्याशी वंदना जाखड़ ने देवधारा कॉलोनी, कल्याण नगर, जय नगर, भाजपा प्रत्याशी पलक यादव ने वार्ड के व्यापारियों से जनसंपर्क किया।

जयपुर के वार्ड नंबर 10 की फोटो

वार्ड. 25 | सड़क पर भी मिलेंगे, शिकायतें भी झुककर सुनेंगे

भाजपा की चंचल कंवर ने बालाजी विहार 40 और 28, आदर्श नगर, कच्ची बस्ती, भगवती नगर, विनायक विहार, शिवम विहार में वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रेखा सैनी ने गोविंद नगर 11-बी, राजेंद्र नगर और सूरज नगर में वोट मांगे।

वार्ड. 30 | बेटा-भाई बन मांगा समर्थन

कांग्रेस के नवीन बुड़ानिया ने गंगासागर-बी और जगदम्बा कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने गंगासागर-ए और बी ब्लॉक में जनसम्पर्क किया।

वार्ड. 33 | टोलियों बना जुटे रहे उम्मीदवार

कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका यादव ने संजय नगर में सघन जनसम्पर्क किया। डोर टू डोर सम्पर्क कर वोट मांगे। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सीमा यादव ने संजय नगर और आस-पास के क्षेत्र में वोट मांगे।

वार्ड. 85 | भूल न जाना वोट मुझे ही देना

भाजपा के प्रेम बडेतिया ने कल्याण नगर अवधपुरी, महेश नगर ए ब्लॉक व कांग्रेस के महेन्द्र पाल सिंह ने बरकत नगर चौराहा आदि में जनसंपर्क किया।

वार्ड नंबर 85 में वोट मांगते हुए प्रत्याशी

वार्ड. 31 | जय और विजय दोनों रहे जुटे

कांग्रेस के जयकुमार ने वीर विहार कॉलोनी, वैशाली रिट्रीट, गुरु जंभेश्वर नगर में और भाजपा के विजय अग्रवाल ने ई-ब्लॉक, गिरनार कॉलोनी में वोट मांगे।

वार्ड. 51 | भगवान और बच्चों दोनों से आशीर्वाद

भाजपा के महेंद्र छिपा और कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर ने सांगानेर स्टेडियम, सरस्वती कॉलोनी, व्यासों का मोहल्ला आदि में जनसंपर्क किया।

वार्ड. 140 | हर दर पर हाथ जोड़ते आए नजर

कांग्रेस के आशीष जोशी का कार्यालय शुरू हुआ और जनसंपर्क चलता रहा। भाजपा के रामकिशन शर्मा ने कागदीवाड़ा की विभिन्न गलियों में वोट मांगे।

वार्ड. 28 | पहना दो मुझे जीत की माला

भाजपा के शक्ति सिंह ने बृजराज एन्क्लेव, रामालय वाटिका, अमर नगर-सी, में वहीं, कांग्रेस के रवींद्र सिंह ने रघुनाथ विहार, तीजा नगर में वोट मांगे।

वोट की अपील करते हुए बीजेपी-कांग्रेस के नेता

वार्ड. 46 | कार्यकर्ताओं के साथ लगाया पूरा जोर

भाजपा प्रत्याशी शिवकांता पांडेय ने मानसरोवर के सिटी पार्क में लोगों से जनसंपर्क किया। कांग्रेस की हर्षिता जैन ने सेक्टर 11 से 16 व पार्कों में भी लोगों से मिलीं और समस्याएं सुनीं।

वार्ड. 41 | सड़क-पार्क जहां मिले दिलाया याद

भाजपा की दया सिंह ने जेडीए अपार्टमेंट, सेक्टर 36 से 38 तक लोगों से मिले। कांग्रेस के पंकज वर्मा ने सेक्टर 10 व 31 से 35 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।

वार्ड. 29 | हो रहा सम्मान… बज रहा ढोल, लहरा रहे झंडे; हर तरफ चुनाव का जोर

भाजपा प्रत्याशी महादेव बागड़ा ने सुबह बसंत विहार, मैसी नगर, लक्ष्मी विहार में वहीं, कांग्रेस से सत्य नारायण शर्मा ने दीप विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी-सी, लक्ष्मी विहार, गुलाब विहार, बीना कॉलोनी में जनसम्पर्क किया। वहीं, निर्दलीय विक्रम सिंह ने कार्यालय से पूनम मार्केट होते हुए 21 नंबर बस स्टैंड तक रैली निकाली।

जयपुर वार्ड नंबर 29 में भी दिखा जोश

वार्ड. 26 | माला-साफा आपकी हर मनुहार सिर आंखों पर, सफाई और पानी तक का वादा

भाजपा प्रत्याशी श्रवणी देवी ने बावड़ी, रॉयल सिटी माचवा में जनसम्पर्क किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अनीता देवी ने माछवा, सरना डूंगर, मंसारामपुरा इलाके में लोगों से समर्थन मांगा। इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी सुशील यादव ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। लालचंदपुरा, मनसा रामपुरा बावड़ी, सरना डूंगर और हाथोज क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। उन्होंने डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान लोगों से पानी, सड़क, साफ-सफाई का वादा किया।

Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें