जयपुर

Patrika Bulletin 14 December : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 14 December : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें
3 min read
Dec 14, 2022
jaipur-news-14-december-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार

मौन किसी इंसान की कमज़ोरी नहीं, उसका बडप्पन होता है.. वरना जिसको सहना आता है, उसको कहना भी आता है।

आज क्या खास

- 'भारत जोड़ो यात्रा' का राजस्थान में आज 10वां दिन, सवाई माधोपुर से दौसा जिले में प्रवेश करेगी यात्रा, राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता
- राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया आज करौली की जनाक्रोश यात्रा में होंगे शामिल, गहलोत सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल का हो रहा विरोध
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा संसदीय दल की बैठक सुबह साढ़े 9 बजे, संसद के शीतकालीन सत्र से जुड़े कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आज स्थापित की जाएगी महात्मा गांधी की प्रतिमा, विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे 'स्टैच्यू आफ यूनिटी' प्रतिमा का अनावरण
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर नई दिल्ली में कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि, ऊर्जा संरक्षण और नवाचारों के लिए उत्कृष्ट प्रतिभाओं को करेंगी सम्मानित, साथ ही 'ईवी यात्रा' पोर्टल भी करेंगी लॉन्च
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा आज, अहमदाबाद में शाम साढ़े 5 बजे प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात आज, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर होगी चर्चा
- डीएमके नेता उधयनिधि स्टालिन चेन्नई स्थित राजभवन में स्टालिन कैबिनेट में मंत्री के रूप में लेंगे शपथ
- कोलकाता में आज मनाया जा रहा 'विजय दिवस', 1971 में बांग्लादेश के निर्माण को चिह्नित करने के लिए हर साल मनाया जाता है ये विशेष दिन, 18 दिसंबर तक होंगे कई आयोजन
- भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मैच, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से होगा शुरू
- फीफा विश्व कप 2022 में दूसरा सेमी-फाइनल में आज मोरक्को का सामना फ्रांस से, अल बेयत स्टेडियम में सुबह साढ़े 12 बजे से शुरू होगा मैच
- भारत-बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला क्रिकेट टेस्ट मैच आज चटगांव में, 22 साल से भारत कभी नहीं हारा कोई टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस आज

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में जयपुर के अलवा कहीं नहीं मिला कोरोना का नया संक्रमित, जयपुर में मिले 6 नए केस
- कर्नाटक के रायचूर जिले में पांच साल की बच्ची जीका वायरस पीड़ित मिली, राज्य का पहला केस
- केंद्र सरकार ने कोरोना काल में रोका गया कर्मचारियों का महंगाई भत्ते का एरियर नहीं देने का फैसला
- राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल समेत पांच जज सुप्रीम कोर्ट जज के लिए नामित, कॉलेजियम की सिफारिश
- कोटा में बने देश के सबसे बड़े बायो गैस प्लांट में जैविक खाद का उत्पादन शुरू, देवनारायण योजना के तहत बनाया गया प्लांट
- जोधपुर के शेरगढ़ इलाके के भुंगरा गांव में शादी समारहो मे गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में दूल्हे के पिता और भतीजे समेत पांच और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 23 तक पहुंची
- निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में जयपुर के आदर्शनगर क्षेत्र के चाल बीएलओ निलंबित
- भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने फिक्स्ड डिपोजिट पर बढ़ाई ब्याज की दरें
- बैंकों ने पांच साल में दस लाख करोड़ रुपए का कर्ज डाला बट्टे खाते में, यानि राइट ऑफ किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की आखिरी "मन की बात" 25 दिसंबर के लिए देश की जनता से विचार मांगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विविदित बयान देने वाले मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता व राज्य के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार
- बिलकिस बानो की मुजरिमों की रिहाई के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के लिए गठित सुप्रीम कोर्ट की पीठ से जस्टिस बेला त्रिवेदी हटीं, सुनवाई टली, नई पीठ का गठन होगा
- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने सिख गुरु साहिब और उनके परिवार के सदस्यों के फिल्मों के माध्यम से चित्रण पर लगाई रोक
- भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा दुष्प्रचार करने वाले पाकिस्तानी ओटीटी प्लेटफार्म पर सरकार ने लगाई गई रोक
- भारत से खिलौनों का निर्यात चीन से भी तेजी से बढ़ रहा, सालाना 25 प्रतिशत की ग्रोथ
- रूस के साथ युद्धरत यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया युद्ध रोकने का तीन चरण का प्रस्ताव
- राजस्थान पत्रिका की ओर से जयपुर के जवाहर कला केंद्र में राज्य का सबसे बड़ा तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 16 दिसंबर से शुरू होगा
- फीफा विश्वकप फुटबॉल में अर्जेंटीन ने क्रोएशिया को दी 3-0 से मात, खिताब से अब एक कदम दूर कप्तान लियोनस मेसी की टीम
- राज्य में शहरी ओलम्पिक्स के लिए पंजीकरण शुरू, 26 जनवरी से शुरू होंगी सात खेल स्पर्धाएं
- दिन में तेज धूप से सर्दी का असर घटा, ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 27 डिग्री से ऊपर, आज से फिर तापमान गिरने के आसार

Published on:
14 Dec 2022 08:52 am