जयपुर

पौधे लगाकर दे रहे पर्यावरण को बचाने का संदेश

----
less than 1 minute read
Aug 04, 2021
rakhi.jpg

जयपुर. मानसून आने के साथ ही शहर भर में पौधारोपण की शुरुआत हो गई है। बुधवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पौधारोपण किया गया। इसी के तहत ग्रेटर नगर निगम के वार्ड—61 की डॉक्टर्स कॉलोनी और शालीमार बाग कॉलोनी में लोगों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर उद्यान समिति की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी से पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात में अधिक से अधिक पौधे लगाओ और फिर उनकी देखभाल करो। इससे पर्यावरण को फायदा होगा। कार्यक्रम में वेद प्रकाश शर्मा, डीएस चौहान, अनिल शर्मा, मालचंद कुमावत, दीपक जैन, राधामाधव शर्मा, पंकज जैन, सुभाष टंडन उपस्थित थे।


मानसून में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य
ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 12 में पौधारोपण की शुरुआत हुई। रमेश विहार कॉलोनी में कार्यक्रम के दौरान विद्युत शाखा की अध्यक्ष रश्मि सैनी ने कहा कि मानसून में 1000 पौधे लगाए जाएंगे। इनकी नियमित रूप से देखरेख हो सके, इसके लिए विकास समितियों को जिम्मेदारी दी है। उद्यान समिति की चेयरमैन राखी राठौड़ बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी, पूर्व चेयरमैन दिनेश अमन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Published on:
04 Aug 2021 10:52 pm