जयपुर

Jaipur News: राजधानी जयपुर में बनेगी फिल्म सिटी! इन जगहों पर बहेगी विकास की बहार; जानें कहां?

भजनलाल सरकार राइजिंग राजस्थान में इस प्रोजेक्ट को लेकर एमओयू कर सकती है। सरकार के निर्देश के बाद जेडीए की ओर से जमीन को लेकर कई विकल्पों पर चर्चा भी हुई है। जानें कहां-कहां...

less than 1 minute read
Sep 01, 2024

राजधानी जयपुर में आने वाले दिनों में फिल्म सिटी और फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखा रही है। राइजिंग राजस्थान में इस प्रोजेक्ट को लेकर एमओयू होने की संभावना है। सरकार के निर्देश के बाद जेडीए की ओर से जमीन को लेकर कई विकल्पों पर चर्चा भी हुई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2004 में फिल्म सिटी को लेकर कवायद हुई थी। आगरा रोड पर फिल्म सिटी प्रस्तावित भी की गई थी इसके लिए मुंबई में जेडीए की ओर से प्रजेंटेशन भी दिया गया था, लेकिन समय के साथ यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी।

विकल्पों को देख चुके

फिल्म निर्माता के सी बोकाडिया ने बीते दिनों जयपुर में जेडीसी मंजू राजपाल के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने नॉलेज सिटी साउथ, साइंस टेक सिटी जामडोली और गोनेर स्थित जमीनों का निरीक्षण किया था। जेडीए अधिकारियों ने भी फिल्म सिटी के बारे में बेहतर विकल्पों के बारे में चर्चा की थी।

Published on:
01 Sept 2024 10:57 am
Also Read
View All

अगली खबर