जयपुर

Patrika Bulletin 23 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 23 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

3 min read
Jan 23, 2023

आज क्या खास

- राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से, सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण, आठ फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बतौर वित्तमंत्री पेश करेंगे इस सरकार आखिरी बजट, सरकार को घेरने की रणनीति से उतरेगा विपक्ष
- राष्ट्रपुति द्रोपदी मुर्मू आज सुबह 11 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 11 बच्चों को प्रदान करेंगी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर आएंगे, शाम को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में देंगे 'मिशन 2023' के लिए जीत का मंत्र, कल नड्डा के पुत्र का जयपुर में है विवाह
- राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की अपनी मांगों को लेकर जयपुर रैली आज
- जयपुर परकोटे की विरासत और हवेलियों को बचाने के लिए आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर हस्ताक्षर अभियान शुरू होगा

- अंडमान-निकोबार के 21 अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर, पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम करेंगे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी करेंगे अनावरण
- पराक्रम दिवस के साथ आज से शुरू हो रहा सप्ताह भर चलने वाला गणतंत्र दिवस समारोह, 30 जनवरी को शहीद दिवस तक होंगे कई कार्यक्रम, आज 500 केंद्रीय विद्यालयों में होगी 'राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता'
- केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा मुंबई में एक दिवसीय राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव आज
- विदेश मंत्रालय की ओर से तीसरा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान आज, "वैश्विक अनिश्चितता का भविष्य" पर होगा व्याख्यान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर करेंगे अध्यक्षता
- 'प्रौद्योगिकी और चुनाव अखंडता के उपयोग' विषय पर नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज, भारत निर्वाचन आयोग करेगा मेज़बानी
- भारतीय नौसेना अपनी कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी 'वागीर' के परिचालन की आज करेगी शुरुआत (कमीशन)
- शंघाई सहयोग संगठन की शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में प्रेस कांफ्रेंस, फिल्म महोत्सव का होगा 'कर्टेन रेजर'
- महाराष्ट्र सरकार शाम 6 बजे महाराष्ट्र विधानसभा के सेंट्रल हॉल मुंबई में बालासाहेब के तेल चित्र का करेगी अनावरण
- केरल विधानसभा का बजट सत्र तिरुवनंतपुरम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के नीति भाषण के साथ होगा शुरू

- महिला टी20 ट्राई-सीरीज़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज डे-नाइट मैच आज, ईस्ट लंदन में रात साढ़े 10 बजे मैच
- हॉकी वर्ल्ड कप में आज अर्जेंटीना बनाम कोरिया, और जर्मनी बनाम फ्रांस के बीच मैच भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम पर
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती आज, देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए व्यक्तित्व-कृतित्व को किया जाएगा याद

खबरें आपके काम की

- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोलियम कंपनियों से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने को कहा
- प्रदेश की नई आबकारी नीति में शराब दुखांतिकाओं के लिए अब आबकारी निरीक्षक को भी माना जाएगा जिम्मेदार
- धौलपुर में पुलिस की घेराबंदी से घबराए दस्यू गिरोह ने मध्यप्रदेश के श्योपुर से अगवा कर लाए गए तीन चरवाहों को छोड़ा
- नागौर का प्रसिद्ध रामदेव पशुमेला शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे पशुपालक मवेशी लेकर, खरीदारों की भी रेलमपेल शुरू
- दिल्ली में 31 मार्च के बाद सिर्फ बीएस- 6 बसों के ही मिलेगा प्रवेश, राजस्थान रोड़वेज की बसें बंद होने का खतरा
- जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों में पहली बार लगेंगे बाहरी राज्यों के शिक्षक
- सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की अब हिंदी में भी मिलेगी कॉपी, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की पहल की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना
- अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें उर्स को लेकर कल चांद दिखाई नहीं दिया, उर्स से जुड़े रसूमात आज से शुरू होंगे, रविवार तड़के खोला गया जन्नती दरवाजा, उमड़े अकीदतमंद
- पाकिस्तान से 488 लोगोंने अजमेर उर्स के लिए मांगा वीजा, भारत ने दी 249 जायरीनों की अनुमति, कल लाहौर से रवाना होंगे जायरीन
- हर भारतीय पर अब एक लाख नौ हजार रुपए का कर्जा, कांग्रेस का दावा
- बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने पेश की 3000 हजार पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट, 100 गवाहों की सूची
- मंदी के चलते अमरीका की दिग्गज मीडिया कंपनियों में शुरू हुई बड़े पैमाने पर छंटनी
- ब्राजील के अमेजॉन्स में सुपरसाइज बेबी का जन्म, वजन 7 किलो, हाइट दो फुट, डॉक्टर भी हैरान
- अमरीका का कैलिफोर्नियां में चीनी नव वर्ष के समारोह में अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोग मारे गए
- अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर पर न्याय विभाग की छापेमारी, 12 घंटे तक की पड़ताल में 6 अहम दस्तावेज बरामद, गोपनीय दस्तावेज मामले में फंसते जा रहे बाइडन
- अंडर 19 विश्व कप क्रिकेट के एस मैच में भारतीय लड़कियों ने श्रीलंका को दी सिर्फ 44 गेंदों में मात
- माउंट आबू में न्यूनतम पारा फिर से माइनस तीन डिग्री, जयपुर में 10.5 डिग्री, अब होगी मावठ

- देश का हीरा उत्पादन 21 फीसदी गिरा, सूरत में पिछले कुछ महीनों में गई 10 हाजर लोगों की नौकरियां
- इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) में सिक्योरिटी असिस्टेंट समेत 1675 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी तक
- सीआरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक के 1458 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी
- ग्रेटर नगर निगम मुंबई में सहायक स्टाफ नर्स के 421 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी
- गेल इंडिया लिमिटेड में वरिष्ठ अभियंता आदि के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी
- गुजरात के राजकोट म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के 117 पदों के लिए आवदेन 6 फरवरी तक
- भारतीय नौसेना में एसएससी एग्जीक्यूटिव (आईटी) के 70 पदों के लिए आवेदन पांच फरवरी तक

Published on:
23 Jan 2023 08:49 am
Also Read
View All