जयपुर

Jaipur News: बारिश ने धोया आसमान, दशहरा पर आबोहवा सुधरी, आदर्श नगर सबसे साफ

दशहरा पर बारिश होने से शहर की आबोहवा में शुक्रवार को सुधार नजर आया। दोपहर 12 बजे और शाम 6 बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) कहीं अच्छा तो कहीं ठीक रहा जो राहत की बात है।

2 min read
Oct 04, 2025
दशहरा पर जयपुर की आबोहवा सुधरी, पत्रिका फोटो

Air Quality improvein Jaipur: दशहरा पर बारिश होने से शहर की आबोहवा में शुक्रवार को सुधार नजर आया। दोपहर 12 बजे और शाम 6 बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) कहीं अच्छा तो कहीं ठीक रहा जो राहत की बात है। वहीं पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 और पीएम-10 माइक्रोन आकार के धूल के कणों के स्तर में भी सुधार नजर आया। शहर में इनका स्तर 52 से 104 तक रहा। शहर में सबसे शुद्ध हवा आदर्श नगर क्षेत्र की रही, जहां का एक्यूआइ 50 से 60 रहा, जबकि मानसरोवर का एक्यूआइ 49 से 77 रहा। सीतापुरा का एक्यूआइ 41 से 65 रहा, वहीं शास्त्री नगर का एक्यूआइ 61 से 65 रहा। पुलिस कमिश्नरेट का एक्यूआइ 97 से 99 रहा। इससे शहर की आबोहवा में सुधार देखा गया।

ये भी पढ़ें

जयपुर के लिए बड़ा खतरा, बढ़ रहा वायु प्रदूषण, 344 करोड़ खर्च कर देश में 33वें नंबर पर रहा गुलाबी नगर

एक दिन पहले की स्थिति

शहर में गुरुवार को आदर्श नगर क्षेत्र का एक्यूआइ 51 रहा। जबकि शास्त्री नगर में एक्यूआइ 115 रहा और सीतापुरा क्षेत्र में एक्यूआइ 105 रहा। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में एक्यूआइ 93 रहा। मानवरोवर क्षेत्र में एक्यूआइ 66 रहा। बारिश की बूंदों ने हवा में फैले धूल के कणों की मात्रा भी काफी कम हो गई है।

ये रहा पीएम स्तर

स्थानपीएम पीएम10.5
आदर्श नगर7452
कमिश्नरेट7469
मानसरोवर6986
सीतापुरा83101
शास्त्री नगर10478

दशहरा पर प्रदूषण भी कम

जयपुर शहर में दशहरा पर रावण दहन और आतिशबाजी से एक्यूआइ का स्तर सामान्यतया बढ़ जाता है, लेकिन इस बार बेमौसमी बारिश ने शहर के प्रदूषण को धो डाला है। एक्यूआइ का स्तर भी सामान्य से नीचे दर्ज हो रहा है जिसके चलते प्रदूषण में भी काफी कमी आई है। मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिन और शहर में बारिश होने की संभावना जताई है ऐसे में अगले सप्ताह तक शहर की आबोहवा साफ रहने की उम्मीद है।

जयपुर शहर में औसत एक्यूआइ

स्थानएक्यूआइ
आदर्श नगर56
शास्त्री नगर64
सीतापुरा58
मानसरोवर71
कमिश्नरेट99

ये भी पढ़ें

Jaipur Weather: पिंकसिटी की आबोहवा बेहद खराब, नवंबर-दिसंबर जैसे एक्यूआइ पहुंचा 350 पार

Published on:
04 Oct 2025 08:50 am
Also Read
View All

अगली खबर