Jaipur News : लापरवाही। जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में मंदिर से पूजा करके लौट रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। बुरी तरह से घायल महिला को आइसीयू में भर्ती कराया गया है।
Jaipur News : जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में मंदिर से पूजा करके लौट रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला करीब 10 फीट तक लुढ़कती हुई सड़क पर गिरी। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से भाग गया।
इस हादसे को देखकर राहगीरों ने घायल महिला को तुरंत नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
दुर्घटना थाना पश्चिम के एएसआइ रघुनंदन ने बताया कि इस संबंध में उद्योग नगर, 60 फीट रोड, झोटवाड़ा निवासी राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 29 जुलाई की सुबह 7.45 बजे उनकी माता भंवरी देवी वैष्णव मंदिर में पूजा के बाद घर लौट रही थीं। वैष्णो देवी नगर, झोटवाड़ा के पास तेज रतार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।