जयपुर

Jaipur News: जयपुर में स्वागत है, लेकिन सावधान! शहर में एंट्री से पहले इनकी नहीं कर सकेंगे अनदेखी

जयपुर शहर का स्वागत करने वाला प्रमुख मार्ग, जवाहर नगर बाइपास रोड, न केवल शहर के बाहर से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी लंबे समय से परेशानी का कारण है।

2 min read
Sep 30, 2025
जवाहर नगर बाइपास रोड पर जाम, पर्यटक परेशान

जयपुर शहर का स्वागत करने वाला प्रमुख मार्ग, जवाहर नगर बाइपास रोड, न केवल शहर के बाहर से आने वाले पर्यटकों और
यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी लंबे समय से परेशानी का कारण है। दिल्ली और आगरा से सीधे शहर में प्रवेश करने वाले लोग इस मार्ग को प्रमुख प्रवेश मार्ग मानते हैं, लेकिन संकरी सड़कें, लगातार लगने वाला जाम, अतिक्रमण और बरसात में जलभराव जैसी समस्याओं ने इस मार्ग को शहर की छवि पर दाग लगाने वाला बना दिया है।

ये भी पढ़ें

जयपुर का बस स्टैंड हो गया शिफ्ट, अब यहां से नहीं चलेगी रोडवेज और प्राइवेट बसें

पांच इलाकों से जुड़ा ये मार्ग, लेकिन बदहाल

यह मार्ग शहर के मालवीय नगर, जगतपुरा, टोंक रोड, मानसरोवर, सांगानेर और अन्य इलाकों से जुड़ा है। दैनिक यातायात में हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन ढाई किलोमीटर की संकरी सडक़ पर जाम और ट्रैफिक की समस्या आम है। कई बार आगंतुक और स्थानीय निवासी एक ही समय में इस मार्ग पर फंस जाते हैं, तो कई बार संकरी गलियों और जलभराव के कारण उन्हें सीधे सड़क की बदहाली और सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में, न केवल आगंतुकों को निराशा होती है, बल्कि स्थानीय लोग भी लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। जवाहर नगर रोड पर चलने वाले बाहरी लोग और शहरवासियों की प्रतिक्रिया यह स्पष्ट करती है कि शहर के मुख्य प्रवेश मार्ग की स्थिति राजधानी जयपुर की पर्यटन और व्यवस्थित शहर के रूप में छवि पर असर डाल रही है।

समस्या के कारण

संकरा होने के कारण ट्रैफिक में अक्सर जाम लगता है। सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्था ने मार्ग को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। बरसात में जलभराव और कीचड़ आगंतुकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। यह रोड दिल्ली और आगरा से जयपुर आने वाले लोगों का प्रमुख प्रवेश बिंदु है, इसलिए यहां की बदहाली शहर की पहली छवि को प्रभावित करती है।

बाहरी लोग बोले

- जयपुर शहर की शुरुआत हमारे लिए इसी एंट्री से हुई। लेकिन इस रास्ते पर आकर ऐसा लग रहा है कि हम किसी बड़े शहर में नहीं बल्कि किसी अव्यवस्थित बस्ती में पहुंच गए हैं। जाम और गंदगी देखकर अच्छा नहीं लगा। सरकार को तुरंत सुधार करना चाहिए। लक्ष्मण सोनी, यूपी

प्रमुख प्रवेश मार्ग की हालत देखकर हुई हैरानी

- जयपुर शहर की शुरुआत हमारे लिए इसी एंट्री से हुई। लेकिन इस रास्ते पर आकर ऐसा लग रहा है कि हम किसी बड़े शहर में नहीं बल्कि किसी अव्यवस्थित बस्ती में पहुंच गए हैं। जाम और गंदगी देखकर अच्छा नहीं लगा। सरकार को तुरंत सुधार करना चाहिए। लक्ष्मण सोनी, यूपी

- हमें अपनी परेशानी के साथ-साथ दुख इस बात का होता है कि दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले लोग हमारी कॉलोनी को देखकर यही समझते हैं कि जयपुर गंदगी और बदहाल रास्तों वाला शहर है। बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं, कीचड़ और पानी से लोग फिसलते हैं। यह हमारे लिए लज्जा की बात है। धर्मेंद्र सिंह भदौरिया

Published on:
30 Sept 2025 09:31 am
Also Read
View All

अगली खबर