जयपुर

राजस्थान में इस टोल नाके के पास जांच में मिली नकली नोटों की खेप..

राजस्थान में इस टोल नाके के पास जांच में मिली नकली नोटों की खेप..
less than 1 minute read
Oct 08, 2018
Jaipur Police caught fake currency
Jaipur Police caught fake currency

जयपुर. पुलिस कमिश्नरेट की सीआईयू टीम ने रविवार को नकली नोटों की खेप पकड़ी। भारतीय जाली मुद्रा परिवहन के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि सीकर रोड पर नकली नोटों को जयपुर की तरफ लाया जा रहा है। पुलिस टीम ने टाटियावास टोल के पास नीमकाथाना स्थित नया बास निवासी आसू जेफ को रोक पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से 24 लाख 30 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। जिसमें दो—दो हजार रुपए के नकली नोट थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनील मीणा से आसू नकली नोट लेकर आया है। सोमवार को पुलिस ने नीमकाथाना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहीं है।


राजस्थान में नकली नोटों का अवैध कारोबार
राजस्थान में नकली नोटों के चलन का कारोबार लगातार सामने आ रहा है। इसके तार राजस्थान से लेकर गुजरात व अन्य राज्यों से जुड़े है। पूर्व में सिरोही, बांसवाड़ा, पाली व जोधपुर आदि इलाकों में नकली नोट मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

Published on:
08 Oct 2018 09:57 pm
Also Read
View All
जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट