जयपुर

सर्वेंट रखने की तैयारी कर रहे है तो सावधान हो जाईए, पहले इस मेड के कारनामें पढ़ लें…

अब सुरुचि के खाते से रुपए भी चले गए और कुछ घंटे में ही मेड भी भाग गई। प्रताप नगर पुलिस दिल्ली निवासी विनोद से पूछताछ करने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Jul 07, 2021
crime_scene.jpg
Household, jewelry, grain stolen from poor's house

जयपुर
दिल्ली की एक फर्म से मेड मंगाने के लिए जयपुर के प्रताप नगर में रहने वाली एक महिला ने प्रयास किया। मेड भी आ पहुंची तो महिला ने राहत की सांस ली। लेकिन किसी को नहीं पता था कि मेड एक रात रुककर सवेरे ही फरार हो जाएगी। जबकि फर्म ने इस काम के लिए हजारों रुपए ले लिए थे।

बाद में जब फर्म ने रुपए नहीं लौटाए तो प्रताप नगर थाने में केस दर्ज कराया गया। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली सुरुचि कौशिक ने आॅनलाइन एप के जरिए दिल्ली की एक फर्म दिवाली मेड सर्विस के नंबर लिए और वहां पर किसी विनोद कुमार से बातचीत की। विनोद ने खुद को फर्म का मालिक बताया और तय समय पर मेड भेजने की बात कही। इस काम के लिए पहले करीब चार हजार रुपए एडवांस ले लिए।

उसके बाद एक महिला के साथ एक मेड को जयपुर निवासी सुरुचि के यहां भेज दिया। मेड रात को करीब नौ बजे पहुंची और खुद का नाम अंजू कंवन झारखंड निवासी बताया। रात को वह घर में सो गई और सवेरे नाश्ता बनाने के बाद करीब नौ बजे घर खुला छोड़कर भाग गई। उसे तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो सुरुचि ने विनोद को फोन लगाया। विनोद ने जल्द ही दूसरी मेड भेजने की बात कहकर फोन काट दिया। इस बीच 41 हजार रुपए का पेमेंट मेड पहुंचने के ठीक बाद ले लिया गया था।

अब सुरुचि के खाते से रुपए भी चले गए और कुछ घंटे में ही मेड भी भाग गई। प्रताप नगर पुलिस दिल्ली निवासी विनोद से पूछताछ करने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रही है।

Published on:
07 Jul 2021 10:57 am
Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप