जयपुर

जयपुर पुलिस का गैंगस्टर लॉरेंस गैंग पर कड़ा एक्शन: गुर्गों की तलाश में कई जगह मारे छापे

Gangster Lawrence Bishnoi: पुलिस टीम आरोपी मैडम माया व अन्य दोनों को दिल्ली, हरियाणा व गुजरात लेकर जाएगी और उनके ठिकानों पर सर्च भी करेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2024, 9:18 AM IST
Feature image
file photo

Rajasthan Crime: जयपुर। डीसीपी नॉर्थ की जिला स्पेशल टीम व संजय सर्कल थाना पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अन्य गुर्गों की तलाश में कई जगह छापे मार रही है। पुलिस ने गैंग में शामिल आरोपी मैडम माया सहित अब तक 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया। डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित द्वारका निवासी सीमा उर्फ रेणु उर्फ माया मैडम, गुजरात के राजकोट निवासी हरेश शैलेष और हरियाणा के हिसार निवासी सचिन वर्मा को शनिवार को गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। इससे पहले गैंग में शामिल योगेश सैनी, मोहम्मद अकील मंसूरी, हरेन्द्र बिश्नोई और दीपक सैन को गिरफ्तार किया था। वे एक व्यापारी पर फायरिंग करने वाले थे। तभी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी मैडम माया व अन्य दोनों को दिल्ली, हरियाणा व गुजरात लेकर जाएगी और उनके ठिकानों पर सर्च भी करेगी। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

आरोपी माया मैडम की अहम भूमिका

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आरोपी माया मैडम देश की अलग-अलग जेल में बंद गैंगस्टर्स से मिलकर संदेश विदेश और देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद गुर्गों तक पहुंचाने का काम करती थी। जेल में सख्ती होने पर गैंगस्टर्स के पास मोबाइल नहीं पहुंच पाता, ऐसे में वह खुद जाकर संदेशों को पहुंचाती थी।

Updated on:
2 Dec 2024, 9:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा