
जयपुर
राजधानी में बढ़ते अपराधों पर पुलिस लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। महिलाओं के साथ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। प्रदेश में नहीं थम रहा दुष्कर्म का सिलसिला,महिलाओं से गैंगरेप, मासूमों से बलात्कार के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहे है। एक ऐसा ही मामला राजधानी के जयपुर शहर में सामने आया है। जहां महिला को डरा धमका कर युवक ने किया दुस्कर्म।
डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म
बता दें कि जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में डरा- धमकाकर महिला को युवक ने बनाया अपनी हवस का शिकार। पुलिस के अनुसार चंदलाई निवासी 29 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे सत्यनारायण मिला। आरोपित उसे डरा धमका कर अपने साथ बारह मील वाटिका के पास ले गया और वहां पर मौका पाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। पीडि़ता ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
READ: ऐसी थी रफ्तार, छात्रा कार के शीशे से टकराई, फिर 20 फीट उछलकर सड़क पर गिरी, मौके पर ही गई जान
प्रदेश में नहीं थम रहा दरिंदगी का सिलसिला
'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली सरकार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। आए दिन होने वाले हादसों ना केवल राजधानी के लोगों के दिलों में दहशत फैला दी है।