4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसी थी रफ्तार, छात्रा कार के शीशे से टकराई, फिर 20 फीट उछलकर सड़क पर गिरी, मौके पर ही गई जान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
jaipur

जल्द ही होनी थी शादी, लेकिन तेज रफ्तार ने लील ली सारी खुशियां, डोली की जगह उठानी पड़ी अर्थी

दीपशिखा वशिष्ठ / जयपुर। गोपालपुरा बायपास पर तेज रफ्तार कार ने गुरुवार सुबह सड़क पार कर रही एक छात्रा की जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के बोनट से भिडऩे के बाद छात्रा उछलकर कार के आगे के शीशे से जा टकराई, फिर हवा में ही लहराते हुए करीब सड़क पर बीस फीट दूर जा गिरी। सिर, हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने पर लहूलुहान छात्रा को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।

गुरुवार को हादसे की शिकार 27 वर्षीय निशा सांवरिया हुई। मूलत: दौसा और हाल मानसरोवर के किरण पथ में अपने भाइयों के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। गुरुवार को कोचिंग क्लास पूरी करके सुबह करीब 11 बजे निकली थी। वह महेश नगर थाना मोड़ की तरफ जाने के लिए रिद्धि-सिद्धि से गुर्जर की थड़ी जाने वाली सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी मुन्नालाल सैनी और भानुप्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के समय जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। लड़की लहराते हुए करीब 20 फीट दूर जा गिरी। घटना के बाद कार चालक वाहन रोकने की बजाए और स्पीड बढ़ाते हुए भगा ले गया। लोगों ने ऑटो के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया था।

तीन भाईयों की इकलौती बहन

नितेश सांवरिया ने बताया कि निशा हम तीन भाईयों की इकलौती बहन थी। इसलिए घर में सबसे ज्यादा लाड़ली थी। उनके पिता की मौत हो चुकी थी।

नवंबर में थी शादी
निशा घर में सबसे ज्यादा लाड़ली थी। परिजनों ने बताया कि निशा की सगाई हो चुकी थी और नवम्बर में शादी करने की तैयारियां चल रही थी। मां गायत्री देवी की ख्वाहिश जो अपनी बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर उत्साहित थी, बेटी की मौत की खबर सुन अपनी सुध-बुध खो बैठी। पूरा परिवार निशा की मौत से सदमे में है।