4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती कार में बलात्कार करने का मामला: आरोपी युवक बाेला- युवती को उसकी मर्जी से ले गया था

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rape in car

चलती कार में बलात्कार करने का मामला: आरोपी युवक बाेला- युवती को उसकी मर्जी से ले गया था

जयपुर. शिवदासपुरा क्षेत्र में गोनेर से युवती का अपहरण कर चलती कार में बलात्कार करने के मामले में पीडि़ता और दोनों आरोपियों को शिवदासपुरा थाना पुलिस जयपुर ले आई।

पुलिस युवती के बयानों की तस्दीक कर रही है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को कहा कि युवती को वह उसकी मर्जी से ले गया था।

युवती ने पुलिस को बताया कि गंगापुरसिटी निवासी चतरसिंह अपने साथी अभिराज ङ्क्षसह के साथ बुधवार को कार में आया और गोनेर से जबरन कार में ले गया। चतरसिंह ने चलती कार में पर्दा लगाकर उससे 2 बार बलात्कार किया।

अभिराज ने उसका वीडियो बनाया। गंगापुरसिटी पुलिस ने बुधवार रात लोगों की सूचना पर कार का पीछा किया। कार पलटने पर उन्हें पकड़ लिया था। आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

इधर भाई ने दर्ज कराया मामला
युवती बुधवार रात तक घर नहीं लौटी तो उसके भाई ने शिवदासपुरा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दी। फिर देर रात गंगापुरसिटी में युवती के मिलने की सूचना आ गई। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

चाकसू एसीपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता को चाकसू अस्पताल और सीतापुरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों जगह महिला चिकित्सक नहीं मिलने पर उसका मेडिकल नहीं हो सका। अब शुक्रवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने यह बताया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती और आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। प्राथमिक जांच में आरोपी युवक ने बताया कि 5 साल पहले युवती से उसका सम्पर्क हुआ था। वह युवती के भाई के साथ काम करता था। युवती ससुराल से अलग रहती है।

बुधवार को मोबाइल कर उसे भगा ले जाने के लिए बुलाया था और मर्जी से ले गया था। युवती की उससे मोबाइल पर वर्षों से बातचीत होती रही थी। अभिराज ने वीडियो बनाया तब युवती से कोई जबरदस्ती नहीं की। वीडियो से इसका खुलासा हो जाएगा।

युवती ने अपहरण, बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस युवती के बयान के आधार पर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना की तस्दीक की जा रही है।
- विकास पाठक, डीसीपी साउथ, जयपुर कमिश्नरेट