जयपुर

दूध से भरा टैंकर टकराकर पलटा,सडक़ पर बही दूध की धारा

दूध से भरा टैंकर टकराकर पलटा, सडक़ पर बही दूध की धारा
less than 1 minute read
Jun 25, 2018
tanker

जयपुर
राजधानी जयपुर के अजमेर रोड पर देर रात एक दूध से भरा टैंकर बेकाबू होकर आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। जिसके बाद हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अजमेर रोड लम्बा जाम लग गया, और कुछ देर के लिए यातायात भी थम गए। फिर लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन बड़ी क्रेन नहीं मिलने के कारण सुबह तक टैंकर को सड़क से हटाया नहीं जा सका था।


पुलिस ने यातायात को सब रोड से निकाला। हादसे के बाद दुर्घटना वाले दूसरे वाहन को लेकर चालक भाग निकला। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। अजमेर रोड पर बगरू पुलिया के ऊपर टैंकर बेकाबू होकर आगे चल रहे दूसरे वाहन से टकरा गया। घायल टैंकर चालक का सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे के बाद टैंकर चालक केबिन में फंस गया था जिसे लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया की टैंकर में करीब पचास हजार लीटर दूध भरा हुआ था टैंकर बनास डेयरी गुजरात का है। पुलिस ने घटना की जानकारी टैंकर मालिक को भी दे दी है।

Published on:
25 Jun 2018 10:05 am