
जयपुर
राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में देर रात युवकों ने एक कोचिंग संचालक पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। बता दें कि फीस की बात को लेकर तीन युवकों ने कोचिंग संचालक को लाठी-सरियों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। फायरिंग व झगड़े की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने घायल कोचिंग संचालक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर संचालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार नरेंद्र मीणा जगतपुरा में एसबीआई बैंक भवन की ऊपरी मंजिल पर कोचिंग चलाता है। फीस की बात को लेकर कोचिंग संचालक की उसके स्टूडेंट्स
हेतराम व सौरभ से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद देर रात हेतराम ,सौरभ रात करीब बारह बजे कोचिंग सेंटर के पास पहुंचे और वहां पर कोचिंग संचालक नरेंद्र को बुलाकर उसके साथ लाठी-सरियों से जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद तीनों ने कोचिंग संचालक को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से भाग निकले।
READ: राजस्थान के हजारों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार की इस योजना से लाभान्वित होंगे किसान
जांच अधिकारी एसआई ने बताया कि फिलहाल इस सम्बंध में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। आरोपित युवकों की सीसीटीवी की मदद से तलाश की जा रही है। बता दे कि कोचिंग संचालक से आरोपित युवकों की फीस की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद रात को फायरिंग व झगड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की सीसीटीवी की मदद से बदमाशों को ढूढने में लगी हुई है।
Published on:
25 Jun 2018 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
