जयपुर. प्रदेश से हज यात्रा 2018 के मुकद्दस सफर की शुरुआत एक अगस्त से हो जाएगी। ऐसे में इस साल हज यात्रा पर जाने वाले प्रदेश के हज यात्रियों पर 6361 रुपए का अतिरिक्त भर आ गया है। हज यात्रा शुरू होने के कगार पर है और हज कमेटी ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश से प्रदेश के हज यात्रियों ने अपनी बकाया रकम भी जमा करा दी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर नम्बर 20 में इसका विवरण मौजूद है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की सदस्या और राजस्थान की कॉर्डिनेटर डॉ. फिरोजा बानो ने बताया कि सऊदी सरकार ने खर्चो में बढ़ोतरी के कारण तमाम हज यात्रियों से बकाया रकम लेने के बाद भी हज कमेटी ऑफ इंडिया के हज यात्रियों से 6361 रुपए और वसूल करेगी।