सभी को एक मंच पर लाना आवश्यक
सांसद डॉ. रघु शर्मा ने धारा 370 और राम मंदिर के मुद्दें को लेकर भाजपा को घेरा। सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि जिस दिशा में समाज जा रहा है उसे सही रास्ते पर लाने के लिए सभी धर्मों, समाजों एवं सम्प्रदायों के लोगों को एक मंच पर लाना आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व सांसद अश्कअली टांक, आयोजन समिति के संयोजक सी.ए. विजय गर्ग, स्वागत अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, समन्वयक इंजीनियर वेदप्रकाश शर्मा, सचिव हेमराज शर्मा, सदस्य इमरान कुरैशी ने भी विचार रखे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. खानू खां बुधवाली ने मंच संचालन किया।